इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेस्ट जेनेटिक्स एंड ट्री ब्रीडिंग में 10वीं और 12वीं पास के लिए बंपर भर्तियां निकली हैं। रिसर्च असिस्टेंट ग्रेड-I, टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप-सी, स्टेनो ग्रेड-II, एलडीसी, स्टोर कीपर पदों के लिए संस्थान ने आवेदन मंगाए हैं।
संस्थान को 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवारों की जरूरत है। साथ ही निर्धारित विषयों में एमएससी डिग्री भी पदों के अनुसार जरूरी होगी। अधिकतम 27 वर्ष तक के उम्मीवार आवेदन कर सकते हैं।
उम्मीदवार 10 फरवरी, 2017 तक आवेदन कर सकते हैं। GEN/OBC उम्मीदवार 300 रुपये व अन्य वर्ग नि:शुल्क आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार आवेदन पत्र को 'डारेक्टर इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेस्ट जेनेटिक्स एंड ट्री ब्रीडिंग, आरएस पुरम, कोयंबटूर-641002' के पते पर भेज दें।
अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।