फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC CMS 2023 Registration ends Today check Exam Date apply at upsc.gov.in

UPSC CMS 2023 : यूपीएससी संयुक्त चिकित्सा सेवा भर्ती आवेदन का आखिरी मौका, 1261 पदों पर जल्दी करें अप्लाई

Tue, 09 May 2023 10:29 AM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Tue, 09 May 2023 10:29 AM IST
सार

UPSC CMS 2023: संघ लोक सेवा आयोग की संयुक्त चिकित्सा सेवा भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने का आज आखिरी दिन है।

विज्ञापन
UPSC CMS 2023 Registration ends Today check Exam Date apply at upsc.gov.in
UPSC Recruitment 2023 - फोटो : Social media

विस्तार

UPSC CMS 2023 Registration Ends Today : संघ लोक सेवा आयोग की यूपीएससी संयुक्त चिकित्सा सेवा (UPSC CMS 2023) भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने का आज यानी नौ मई 2023 आखिरी दिन है। जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन न किया हो, उन्हें जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर अपने फॉर्म जमा करने होंगे। यूपीएससी सीएमएस 2023 के आवेदन की प्रक्रिया 19 अप्रैल, 2023 को शुरू हुई थी।

विज्ञापन

UPSC CMS भर्ती परीक्षा 2023 विभिन्न सरकारी मंत्रालयों में चिकित्सा कर्मियों की भर्ती के लिए 16 जुलाई 2023 को होगी। यूपीएससी की घोषणा के अनुसार, ई-प्रवेश पत्र परीक्षा शुरू होने से तीन सप्ताह पहले वितरित किया जाएगा। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि किसी भी उम्मीदवार को डाक मेल के माध्यम से प्रवेश पत्र प्राप्त नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

UPSC CMS 2023 कुल रिक्तियों की संख्या

  • सेंट्रल हेल्थ सर्विस के जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर सब-कैडर में मेडिकल ऑफिसर ग्रेड: 584 पद
  • रेलवे में सहायक मंडल चिकित्सा अधिकारी: 300 पद
  • नई दिल्ली नगरपालिका परिषद में जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर: 1 पद
  • दिल्ली नगर निगम में जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर ग्रेड- II: 376 पदोंको मिलाकर कुल रिक्तियों की संख्या 1261 है।
विज्ञापन

UPSC CMS 2023 आवेदन शुल्क

UPSC CMS परीक्षा के लिए पंजीकरण करते समय उम्मीदवारों को यूपीएससी सीएमएस आवेदन शुल्क के रूप में 200 रुपये का भुगतान करना होगा। महिला, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा।

UPSC CMS 2023 ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।

  • होम पेज पर यूपीएससी सीएमएस परीक्षा 2023 लिंक पर क्लिक करें।

  • एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवार आवेदन करने के लिए सीधे लिंक की जांच कर सकते हैं।

  • अब अपना पंजीकरण करें और आवेदन पत्र भरें।

  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

  • अब सबमिट पर क्लिक करें।

  • फॉर्म को पीडीएफ के रूप में डाउनलोड करें।

  • अब भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट भी लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed