उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने एक विज्ञप्ति जारी करते हुए इंजीनियर, प्रिंसिपल, कार्मिक अधिकारी समेत कई अन्य पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। यूपीपीएससी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मान्य होंगे। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट या आगे दिए गए लिंक के माध्यम से 19 दिसंबर, 2019 तक आवेदन कर सकते हैं। इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे की स्लाइड देखें...
UPPSC: उत्तर प्रदेश में नौकरी पाने का मौका, एक दिन बाद नहीं कर सकेंगे आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पदों का विवरण :
पद का नाम : पदों की संख्या:
इंजीनियर 01 पद
कार्मिक अधिकारी 01 पद
प्रिंसिपल (जीआर- II) / वाइस प्रिंसिपल / सहायक डायरेक्टर 52 पद
सहायक आर्किटेक्ट प्लानर 6 पद
अनुसंधान अधिकारी ग्रेड -2 1 पद
सहायक कृषि विपणन अधिकारी 1 पद
पशु चिकित्सा अधिकारी 27 पद
आयु सीमा :
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित कि गई है।
महत्वपूर्ण तिथियां :
आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 19 नवंबर, 2019
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 19 दिसंबर, 2019
शैक्षिक योग्यता :
उम्मीदवार शैक्षिक योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन पढ़ें।
आवेदन प्रक्रिया :
सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट या आगे दिए गए लिंक के माध्यम से 19 दिसंबर, 2019 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने से पहले उम्मीदवार दी गई नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।
चयन प्रक्रिया :
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
ये भी पढ़ें : 12वीं से लेकर स्नातकों के लिए सरकारी नौकरी, 81 हजार तक मिलेगी सैलरी
ये भी पढ़ें : SSC में सरकारी नौकरी पाने के लिए करें आवेदन, 18 दिसंबर है अंतिम तिथि
आपकी उम्र इस नौकरी के लिए मांगी गई तय सीमा में है या नहीं, यह जानने के लिए यहां क्लिक करें।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें : Sarkari Naukri LIVE : सरकारी नौकरी पाने के लिए यहां हैं कई मौके