UPPSC PCS: अनेक पदों पर हो रही हैं भर्तियां, आवेदन के लिए बस कुछ घंटे बाकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयोग की ओर से जारी पीसीएस/एसीएफ, आरएफओ-2019 के विज्ञापन में पीसीएस सामान्य चयन के 300 पद, विशेष चयन के नौ पद, सहायक वन संरक्षक और क्षेत्रीय वन संरक्षक के दो और 53 पदों को शामिल किया गया है। इस प्रकार कुल 364 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। आयोग विशेष परिस्थिति में पदों की संख्या में परिवर्तन कर सकता है। भर्ती परीक्षा में डिप्टी कलेक्टर, डिप्टी एसपी, बीडीओ, आरटीओ, असिस्टेंट कमिश्नर कॉमर्शियल टैक्स, जिला कमांडेंट होमगार्ड, बीएसए सहित 100 अलग-अलग विभागों के पद शामिल हैं।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से जारी विज्ञापन में पीसीएस-एसीएफ, आरएफओ परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की आयु एक जुलाई 2019 को 21 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। अलग-अलग पदों के लिए शैक्षिक अर्हता का निर्धारण किया गया है। परीक्षा के लिए शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा होंगे। सामान्य, ओबीसी के लिए शुल्क 100 रुपये और 25 रुपये ऑनलाइन शुल्क, यानी कुल मिलाकर 125 रुपये रखा गया है। एससी के लिए 40 रुपये शुल्क और 25 रुपये ऑनलाइन शुल्क मिलाकर कुल 65 रुपये शुल्क रखा गया है।
ये भी पढ़ें : पहाड़ों की वादियों के बीच रहकर करें नौकरी, अनेक पदों पर भर्तियां
महत्वपूर्ण तिथियां
- ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ होने की तिथि - 16 अक्तूबर
- ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि - 11 नवंबर
- ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि - 13 नवंबर
नोटिफिकेशन को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें- INDIAN NAVY: दो हजार से ज्यादा पद खाली, अंतिम तिथि बेहद नजदीक
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।