फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UPPSC: सहायक अभियंता के 600+ पदों पर भर्ती, इंजीनियरिंग में स्नातक वालों के लिए मौका; होगी प्रारंभिक परीक्षा

Tue, 17 Dec 2024 04:29 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Tue, 17 Dec 2024 04:29 PM IST
सार

UPPSC AE Recruitment 2024: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सहायक अभियंता पदों के लिए भर्ती के लिए आज से आवेदन प्रक्रिया चालू कर दी है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से 600 से अधिक पदों को भरा जाएगा। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 56,100 रुपये से 177500 रुपये (वेतन स्तर 10) तक मासिक वेतन दिया जाएगा। पहली बार इस परीक्षा इस भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन
UPPSC AE Recruitment 2024 Notification Out: apply for 604 Assistant Engineer posts, check all details here
UPPSC AE Recruitment 2024 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

UPPSC AE Recruitment 2024: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने संयुक्त राज्य इंजीनियरिंग सेवा (सामान्य/विशेष भर्ती) परीक्षा 2024 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 जनवरी, 2025 है।



एई भर्ती प्रक्रिया में पहली बार प्रारंभिक परीक्षा को भी शामिल किया गया है। प्रारंभिक परीक्षा अभ्यर्थियों की छंटनी के लिए होगी, जिसमें निगेटिव मार्किंग भी होगी। प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। मुख्य परीक्षा में सफल होने के बाद उन्हें इंटरव्यू में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। मुख्य परीक्षा व इंटरव्यू में मिले अंकों के आधार पर अंतिम चयन परिणाम घोषित किया जाएगा। इससे पूर्व केवल एक लिखित परीक्षा होती थी। उसमें सफल अभ्यर्थी इंटरव्यू में शामिल होते थे।

UPPSC AE Recruitment 2024 Notification Out: apply for 604 Assistant Engineer posts, check all details here
UPPSC AE Recruitment 2024 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक


रिक्ति विवरण (Vacancy Details)

इस भर्ती का उद्देश्य राज्य भर में विभिन्न इंजीनियरिंग विषयों में 604 रिक्तियों को भरना है। इनमें से 582 रिक्तियां सामान्य भर्ती के लिए तथा 22 रिक्तियां विशेष भर्ती के लिए हैं। 
भर्ती श्रेणी/पद का नाम रिक्तियां
सहायक अभियंता के लिए सामान्य भर्ती 582
सहायक अभियंता के लिए विशेष भर्ती 22
कुल 604
UPPSC AE Recruitment 2024 Notification Out: apply for 604 Assistant Engineer posts, check all details here
UPPSC AE Recruitment 2024 - फोटो : freepik


पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria 2024)

 

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification): जिन लोगों ने संबंधित स्ट्रीम में इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, वे सहायक अभियंता पदों के लिए पात्र हैं। इसके अलावा, जिन अभ्यर्थियों ने प्रादेशिक सेना में दो वर्ष तक सेवा की होगी या जिनके पास एनसीसी 'बी' प्रमाण पत्र होगा, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। 

आयु सीमा (Age Limit): सहायक अभियंता पदों के लिए पात्र होने के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवारों की आयु 1 जुलाई 2024 को 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए, यानी उनका जन्म 2 जुलाई 1984 से पहले और 1 जुलाई 2003 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए। यदि कोई उम्मीदवार निर्दिष्ट आयु के भीतर नहीं आता है, तो वह एई पदों के लिए आवेदन नहीं कर पाएगा। आयोग द्वारा निर्धारित नियम के अनुसार आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु में छूट भी प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
UPPSC AE Recruitment 2024 Notification Out: apply for 604 Assistant Engineer posts, check all details here
UPPSC Bharti - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

 

परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern)

यूपीपीएससी एई परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न होते हैं। इसमें कुल 02 पेपर हैं, जिनमें से प्रत्येक 375 अंक का है और प्रत्येक पेपर में 125 प्रश्न होंगे और कुल अंक 375 होंगे। प्रत्येक प्रश्न 03 अंक का है। 01 अंक की नकारात्मक अंकन व्यवस्था है। प्रत्येक पेपर की समय अवधि 150 मिनट है। 

विज्ञापन
UPPSC AE Recruitment 2024 Notification Out: apply for 604 Assistant Engineer posts, check all details here
आवेदन शुल्क - फोटो : freepik


इतना लगेगा आवेदन शुल्क (Registration Fees) 

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले यूआर/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 225 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं एससी/एसटी/भूतपूर्व सैनिक अभ्यर्थियों को 105 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि विकलांग उम्मीदवारों को 25 रुपये आवेदन शुल्क देना होगी। भुगतना क्रेडिट/डेबिट कार्ड, नेटबैंकिंग, यूपीआई आदि के माध्यम से किया जा सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed