फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तर प्रदेश पुलिस में 6130 पदों पर होंगी भर्तियां, जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन

Tue, 21 Jul 2020 03:51 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Tue, 21 Jul 2020 03:51 PM IST
विज्ञापन
UP Police Upcoming Recruitment 2020: Recruitment for 6130 posts in Uttar Pradesh Police, notification will be released soon
उत्तर प्रदेश पुलिस

UP Police Upcoming Recruitment 2020 : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड (UPPRB) जल्द ही 6,130 पदों पर भर्ती विज्ञापन निकाल सकता है। ये भर्तियां सब इंस्पेक्टर (SI) सिविल पुलिस (पुरुष / महिला), प्लाटून कमांडर / सब-इंस्पेक्टर सशस्त्र पुलिस (पुरुष) और फायर सर्विस सेकेंड ऑफिसर (पुरुष) पदों पर की जाएंगी। हाल ही में बोर्ड ने प्रतिष्ठित कंपनियों या एजेंसियों को भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के लिए बोली के लिए अधिसूचना जारी की है। इन कंपियों को भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने के लिए जैसे ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करना, 10000 या उससे अधिक प्रश्नों का बैंक तैयार करना, एडमिट कार्ड अपलोड करना, ऑनलाइन परीक्षा आयोजित कराना, दस्तावेज सत्यापन करना, पीईटी / पीएसटी आयोजित करना और यूपी पुलिस एसआई पदों और समकक्ष पदों की अंतिम चयन सूची तैयार करना होगा। यह पूरी प्रक्रिया दो महीने या उसके बाद पूरी होने की उम्मीद है। 

UP Police Upcoming Recruitment 2020: Recruitment for 6130 posts in Uttar Pradesh Police, notification will be released soon

शैक्षिक योग्यता :
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड में नौकरी पाने के लिए उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता इस प्रकार है-
सब इंस्पेक्टर (एसआई) के पदों के लिए उम्मीदवारों को स्नातक होना आवश्यक है। पूर्ण जानकारी भर्ती नोटिफिकेशन के जरिए उम्मीदवारों को दी जाएगी।

आयु सीमा :
इन पदों आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु  28 वर्ष निर्धारित की गई है।

UP Police Upcoming Recruitment 2020: Recruitment for 6130 posts in Uttar Pradesh Police, notification will be released soon

पदों का विवरण :
पदों का नाम :                                                                  पदों की संख्या :

सब इंस्पेक्टर सिविल पुलिस (पुरूष-4498 /महिला-1125)          5623 पद
प्लाटून कमांडर/सब इंस्पेक्टर सशस्त्र पुलिस (पुरूष)                    484 पद
फायर सर्विस सेकंड ऑफिसर                                                   23 पद
कुल पदों की संख्या :                                                           6130 पद 

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Police Upcoming Recruitment 2020: Recruitment for 6130 posts in Uttar Pradesh Police, notification will be released soon

यूपी सब इंस्पेक्टर भर्ती 2020 के लिए आवेदन कैसे करें?

  • इन पदों पर नोटिफिकेश जारी होने के बाद उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। अधिसूचना जारी होने के बाद उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तिथियां, शैक्षणिक योग्यता आयु सीमा, योग्यता, वेतन आदि की पूर्ण जानकारी ले सकेंगे।

चयन प्रक्रिया :
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और डीवी/पीएसटी, फिजिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

विज्ञापन
UP Police Upcoming Recruitment 2020: Recruitment for 6130 posts in Uttar Pradesh Police, notification will be released soon

ये भी पढ़ें  - केंद्रीय रेशम बोर्ड में चल रही हैं भर्तियां, युवाओं को मिला नौकरी पाने का एक और मौका

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।  

ये भी पढ़ें  - BMCRI में कई पदों पर हो रही हैं भर्तियां, यहां 300 से ज्यादा पद हैं खाली 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed