आज के समय में पुलिस विभाग में नौकरी करना हर युवा का सपना होता है क्योंकि यहां एक अच्छी सैलरी तो मिलती ही है इसके साथ-साथ आपको रूतबा और सम्मान भी मिलता है। ऐसे युवा जो जोखिम और जंग को हमेशा मात देने के लिए तैयार रहते हैं और अपनी जान पर खेलकर लोगों की जान बचाने का साहस रखते हैं आज हम उन्हीं युवाओं के लिए एक बेहतर करियर विकल्प की जानकारी देने जा रहे हैं।
सरकारी नौकरी : इस सूबे में हो रही पुलिस दारोगा और एसआई की भर्ती, अंतिम तिथि भी करीब
आधिकारिक भर्ती अधिसूचना में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश पुलिस में उप निरीक्षक नागरिक पुलिस तथा पुरुषों के लिए प्लाटून कमांडर, पीएसी एवं अग्निशमन द्वितीय अधिकारी, वेतनमान -पे बैंड-9300-34800 व ग्रेड पे -4200 के क्रमश: 9027, 484 एवं 23 अर्थात कुल-9534 रिक्त पदों पर भर्ती आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इनमें पुरुष अधिकारियों के साथ ही महिला अधिकारियों के लिए भी पद हैं। हालांकि, महिलाओं के लिए उप निरीक्षक नागरिक पुलिस के पदों पर ही रिक्तियां हैं।
उप निरीक्षक नागरिक पुलिस के पदों का विवरण
श्रेणी
संख्या
अनारक्षित
3613
ईडब्ल्यूएस
902
अन्य पिछड़ा वर्ग
2437
अनुसूचित जाति
1895
अनुसूचित जनजाति
180
कुल
9027
प्लाटून कमांडर, पीएसी के पदों का विवरण
श्रेणी
संख्या
अनारक्षित
194
ईडब्ल्यूएस
48
अन्य पिछड़ा वर्ग
131
अनुसूचित जाति
101
अनुसूचित जनजाति
10
कुल
484
अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के पदों का विवरण
श्रेणी
संख्या
अनारक्षित
10
ईडब्ल्यूएस
2
अन्य पिछड़ा वर्ग
6
अनुसूचित जाति
5
अनुसूचित जनजाति
0
कुल
23
उपरोक्त पदों के लिए भर्ती आवेदन प्रारंभ होने की तिथि 01 अप्रैल, 2021 है। जबकि आवदेन प्रक्रिया 30 अप्रैल, 2021 को रात्रि 12 बजे समाप्त होगी। आवेदन शुल्क और फॉर्म सबमिट भी इसी समय सीमा में करना होगा। इस भर्ती के लिए सभी अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के तौर पर 400 रुपए का भुगतान करना होगा।
योग्यता मानदंड
नागरिक पुलिस में एसआई पद व प्लाटून कमांडर, पीएसी के लिए - किसी भी विषय में स्नातक होना अनिवार्य है। वहीं, अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के लिए साइंस विषय से स्नातक होना जरूरी है।
आयु सीमा
आवेदन के लिए अभ्यर्थियों की उम्र 21 वर्ष से 28 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। यानी अभ्यर्थी का जन्म 01 जुलाई, 1993 के पहले और 01 जुलाई, 2000 के पश्चात न हुआ हो। हालांकि, राज्य के एससी, एसटी, ओबीसी वर्ग को आयु सीमा में पांच-पांच वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।
यहां देखें पूरी भर्ती अधिसूचना
यहां क्लिक कर डाउनलोड करें भर्ती अधिसूचना का पूरा नोटिफिकेशन : UP Police Recruitment Notification 2021