अगर आप वकालत करते हैं और सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है। यदि आपके पास निर्धारित योग्यता और अनुभव है तो इस खबर को पढ़ने के बाद आप जज बनने का अपना ख्वाब पूरा कर सकते हैं। दरअसल, वकीलों के लिए उत्तर प्रदेश में जज बनने का सुनहरा मौका आया है। इलाहाबाद उच्च न्यायालय, प्रयागराज ने 98 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा मांगे गए आवेदन जिला अदालतों में जज भर्ती के लिए हैं।
Sarkari Naukri 2021 : यूपी एचजेएस भर्ती आवेदन के लिए आज आखिरी मौका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश हायर जुडिशियल सर्विस (यूपी एचजेएस सीधी भर्ती 2020) के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। कुल 98 पदों में से 45 पद अनारक्षित हैं। जबकि 23 पद ओबीसी, 18 एससी, 01 एसटी के लिए आरक्षित हैं। शेष 11 पद 2009 की भर्ती के हैं, जिन्हें संबंधित मामले में शीर्ष अदालत के आदेश के तहत भरा जाना है। इनमें 07 पद एससी और 04 ओबीसी के लिए आरक्षित हैं।
यह भी पढ़ें : दस्तावेजों की बार-बार फोटोकॉपी और प्रिंटआउट से हैं परेशान, तो करें यह काम
ये हैं शर्तें :
आवेदकों की आयु सीमा 01 जनवरी, 2021 को 35 से 45 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। नियमों के मुताबिक आयु सीमा में छूट मिलेगी। वहीं, शैक्षणिक योग्यता में एलएलबी के साथ ही नियमित वकील के तौर पर कम से कम सात वर्ष का अनुभव होना जरूरी है।
यह भी पढ़ें : कोरोना के दौर में इन टिप्स से पाएं बेहतर नौकरी और दूर करें बेरोजगारी
ऐसे करें आवेदन
पात्र उम्मीदवार www.allahabadhighcourt.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन 20 जनवरी, 2021 से शुरू हुए थे। आवेदन की आखिरी तारीख 19 फरवरी है। आवेदन विंडो 19 फरवरी तक खुली रहेगी। फीस भुगतान भी 19 फरवरी तक कर सकेंगे। जबकि आवेदन की मूल प्रति भेजने की अंतिम तारीख 27 फरवरी तय की गई है। वहीं, मार्च में प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। बता दें कि यूपी एचजेएस भर्ती प्रीलिम्स एग्जाम पांच अप्रैल, 2021 को रखा गया है।
यह भी पढ़ें : सरकारी भर्ती 2021: दिल्ली जिला न्यायालय में 417 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी