फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Union Public Service Commission has started the personality test interview for the Civil Services Exam 2019, candidates will get this facility

संघ लोक सेवा आयोग ने शुरू किये सिविल सेवा परीक्षा 2019 के साक्षात्कार, उम्मीदवारों को मिलेगी यह सुविधा

Mon, 20 Jul 2020 07:53 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Mon, 20 Jul 2020 07:53 PM IST
विज्ञापन
Union Public Service Commission has started the personality test interview for the Civil Services Exam 2019, candidates will get this facility
UPSC

UPSC Civil Service Interview 2019-20 : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2019 के लिए पर्सनालिटी टेस्ट (इंटरव्यू) 20 जुलाई, 2020 से शुरू कर दिए हैं। यूपीएससी ने बताया कि संघ लोक सेवा आयोग ने 20 से 30 जुलाई, 2020 तक बाकी बचे उम्मीदवारों के लिए पर्सनालिटी टेस्ट (PTs) / इंटरव्यू आयोजित करने का निर्णय लिया है। पर्सनालिटी टेस्ट में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को पहले से ही सूचित किया गया है।

विज्ञापन


इसके अलावा आयोग ने कहा है कि ट्रेन सेवा पूरी तरह से संचालित नहीं हो रही है, इसलिए आयोग ने एक बार के उपाय के तौर पर पर्सनालिटी टेस्ट के लिए आने वाले उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम विमान किराये का भुगतान का निर्णय लिया है। आयोग ने राज्य सरकारों से पीटी के लिए ई-समन पत्र वाले उम्मीदवारों को परीक्षा में भाग लेने के लिए प्रतिबंधित क्षेत्रों से आने-जाने की अनुमति देने को कहा है।
विज्ञापन


सभी उम्मीदवारों को आयोग पहुंचते ही एक सील किट प्रदान की जाएगी। जिसमें फेस मास्क, फेस शील्ड, सेनिटाइजर की एक बोतल और हाथ के दस्ताने होंगे। चूंकि साक्षात्कार बोर्ड में आमतौर पर वरिष्ठ सलाहकार शामिल होते हैं, इसलिए आयोग ने उम्मीदवारों और साक्षात्कार लेने वालों की सुरक्षा के लिए सभी एहतियाती और सुरक्षा उपाय अपनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्सनालिटी टेस्ट के आयोजन से जुड़े आयोग के कर्माचारियों के लिए भी उचित सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। सभी कमरों, हॉल, फर्नीचर और उपकरणों के नियमित स्वच्छता के लिए व्यवस्था की गई है।


संघ लोक सेवा आयोग द्वारा सिविल सेवा परीक्षा 2019 (सीएसई-2019) के लिए 2,304 उम्मीदवारों के पर्सनालिटी टेस्ट (साक्षात्कार) के आयोजन के मध्य में था, इस बीच मार्च में कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन हो गया। कोरोना वायरस के प्रसार को देखते हुए तब आयोग ने पीटी को स्थगित करने का निर्णय लिया था जिसे फिर से शुरू कर दिया गया है।

ये भी पढे़ें : KVS Admissions 2020: केंद्रीय विद्यालय संगठन में पहली कक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed