फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Govt Jobs 2025: इस राज्य में निकली 600 से ज्यादा पदों पर नौकरियां, कौन कर सकता है आवेदन? जानें पूरी डिटेल

Tue, 15 Jul 2025 12:39 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Tue, 15 Jul 2025 12:39 PM IST
सार

TNPSC Group 2 Recruitment 2025: तमिलनाडु लोक सेवा आयोग ने ग्रुप 2 और 2A संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा-II 2025 की भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से राज्य के विभिन्न विभागों में कुल 600 से अधिक पदों को भरा जाएगा।

विज्ञापन
TNPSC Group 2 Notification 2025 Released for 645 Posts, Apply by August 13
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

TNPSC Group 2 Notification 2025: तमिलनाडु लोक सेवा आयोग (TNPSC) ने संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा ग्रुप 2 और ग्रुप 2A के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। नोटिफिकेशन 15 जुलाई 2025 को आयोग की वेबसाइट पर प्रकाशित हुआ है। इस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत ग्रुप 2 कैटेगरी में 50 पद और ग्रुप 2ए कैटेगरी में 595 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी 13 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

TNPSC Group 2 Notification 2025 Released for 645 Posts, Apply by August 13
Exam - फोटो : Adobe Stock

किस दिन होगी परीक्षा?

प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 28 सितंबर 2025 को सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। आवेदन पत्र में सुधार के लिए आयोग ने 18 से 20 अगस्त 2025 तक करेक्शन विंडो खोलने की घोषणा भी की है।

TNPSC Group 2 Notification 2025 Released for 645 Posts, Apply by August 13
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

कितना लेगेगा परीक्षा शुल्क  

टीएनपीएससी समूह 2 प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है, यदि उम्मीदवार किसी तरह की शुल्क छूट का दावा नहीं करता है। मुख्य परीक्षा के लिए 150 रुपये का अतिरिक्त शुल्क लिया जाएगा।

हालांकि, जो उम्मीदवार ग्रुप 2 और ग्रुप 2A दोनों के लिए चयनित होंगे और किसी भी तरह की छूट का लाभ नहीं ले रहे हैं, उन्हें कुल 300 रुपये का भुगतान करना होगा। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
TNPSC Group 2 Notification 2025 Released for 645 Posts, Apply by August 13
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

शैक्षिक योग्यता

TNPSC Group 2 परीक्षा में भाग लेने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है। हालांकि, कुछ पदों के लिए विशेष शैक्षणिक योग्यताएं आवश्यक हो सकती हैं - जैसे कि कानून, वाणिज्य या अन्य तकनीकी क्षेत्रों में डिग्री। ऐसे मामलों में उम्मीदवारों को संबंधित विषयों में विशेषज्ञता दिखानी होगी।

विज्ञापन
TNPSC Group 2 Notification 2025 Released for 645 Posts, Apply by August 13
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

आयु सीमा

उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि अधिकतम आयु सीमा पद और श्रेणी के अनुसार बदल सकती है। सामान्यतः यह सीमा 32 वर्ष तक होती है, लेकिन अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग और अन्य आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के तहत आयु में छूट प्रदान की जाती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed