Holiday: दिसंबर का महीना चल रहा है और जनवरी भी नजदीक ही है। इस वक्त अमूमन पेशेवर लंबी छुट्टी पर जाने की योजना बना रहे होंगे। क्योंकि लगातार काम करने के दौरान पेशेवरों को अपने दिमाग को तरोताजा करने के लिए एक लंबे ब्रेक की जरूरत होती ही है। लेकिन ऑफिस के काम को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। अपने काम को पूरा करने की जिम्मेदारी आपकी ही है।
इसलिए छुट्टियों पर जाने से तीन से चार सप्ताह पहले एक हैंडओवर दस्तावेज बनाएं। साथ ही छुट्टी पर जाने से पहले अपने प्रबंधक या सहकर्मी को अपने बैकअप कार्यों के बारे में बताएं। काम करने की यह अप्रोच आपके जाने के बाद आपके सहकर्मियों को न केवल सहज रूप से काम करने में मदद करेगी, बल्कि आप तनाव मुक्त होकर अपनी छुट्टियों का आनंद भी ले सकते हैं।
2 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Freepik
चार सप्ताह पहले
यदि यह एक लंबी छुट्टी होने वाली है, तो इसके बारे में अपने प्रबंधक को अवश्य बताएं। इसके बाद आपको अपने लिए किसी विश्वसनीय बैकअप की भी तलाश करनी होगी, जो आपके जाने के बाद आपके कार्यों को अच्छे से संभाल ले। यदि आपको बैकअप मिल जाता है, तो छुट्टी पर जाने से पहले स्वयं ही अपने काम को अच्छे से प्रबंधित करें, ताकि किसी को आपके काम को संभालने में कोई परेशानी न हो।
3 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Freepik
दो सप्ताह पहले
छुट्टी पर जाने से दो सप्ताह पहले उस सप्ताह में किए जाने वाले कार्यों को समय से पहले पूरा करने का लक्ष्य रखें। इसके अतिरिक्त एक हैंडओवर दस्तावेज बनाएं। इस सूची में आपके द्वारा किए गए प्रत्येक कार्य और छुटे हुए कार्यों के बारे में सब कुछ लिखा हुआ होना चाहिए। क्योंकि भले ही आप अपने सहकर्मियों को वह कार्य सौंप न रहे हों, लेकिन इससे उन्हें आपके कार्यों की स्थिति जानने और आपको भी काम की योजना बनाने में मदद मिलेगी।
4 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Freepik
एक सप्ताह पहले
यदि छुट्टी पर जाने के लिए आपके पास केवल एक सप्ताह का ही समय बचा है, तो अब आपको काम के साथ अन्य बातों का भी ध्यान रखना चाहिए। जैसे अपने हैंडओवर दस्तावेज की समीक्षा करें और उसे अपडेट करें। आप जो कार्य पूरे कर चुके हैं उसे सूची से हटा दें और जो कार्य अभी भी रह गए हैं, उन्हें सूची में शामिल करें। अंत में अपने सहकर्मी के लिए एक नोट लिखें, ताकि उन्हें यह समझने में आसानी हो कि आपकी गैर-मौजूदगी में किन कार्यों को प्राथमिकता देनी है।
5 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Freepik
छुट्टी से एक दिन पहले
छुट्टी से एक दिन पहले आपको लोगों की सुविधा के लिए एक आउट-ऑफ-ऑफिस संदेश लिखना चाहिए। दरअसल, आउट-ऑफ-ऑफिस संदेश लोगों को यह बताने के लिए लिखा जाता है कि आपकी गैर-मौजूदगी में किससे संपर्क करना है, क्या आपके कार्य अन्य लोग संभाल रहे हैं या किसी बहुत जरूरी काम के लिए आपसे संपर्क किया जा सकता है।