आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

कभी मिट्टी निराकार सुनसान

                
                                                         
                            मैं मिट्टी का ढाँचा,
                                                                 
                            
खगोल से चेतना पाकर
क्षणिक प्राणवायु पाकर,
मिट्टी से लबालब,
धरती पर उतार आया,
जीवन भर,
मिट्टी से खेला
मिट्टी खरीदी, मिट्टी बेची
मिट्टी सना रहा
तन बदन मन आजीवन,
मिट्टी के सौदे में घाटे
मिट्टी के सौदे में मुनाफ़े
मिट्टी में धँसकर
गर्दन तक डूबकर
साँसें बचाकर,
आँखें बचाकर
दुनिया देखी
आजीवन खेल तमाशा किया।
—
मुझे भाती है मिट्टी
मुझसे प्रश्न करती है मिट्टी
मुझे लुभाती है मिट्टी
जीने मरने को राज़ी मिट्टी
मैं कभी स्त्री,
कभी पुरुष होता हूँ
कभी मिट्टी के पुतलों पर
मैं आकर्षित रहता हूँ
कभी मिट्टी के पुतले
मुझपर लट्टू रहते हैं
मिट्टी से मिट्टी का संभोग,
स्वतःस्फूर्त चेतना, क्रमतर संचार
मिट्टी भ्रूण बन जाती है
भ्रूण से जनम तक मिट्टी
जन्म से मृत्यु तक मिट्टी
कभी मिट्टी में चेतना
कभी मिट्टी अचेत
कभी मिट्टी साकार गतिमान
कभी मिट्टी निराकार सुनसान
कभी मिट्टी में जड़त्व,
कभी मिट्टी में जीवन।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
7 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर