फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुशखबर! ये 4 कंपनियां देंगी 90 हजार से ज्यादा नौकरियां, सीधे कैंपस से होगी भर्ती

Tue, 19 Jan 2021 03:54 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 19 Jan 2021 03:54 PM IST
विज्ञापन
These 4 companies will provide more than 90 thousand jobs know more detail
JOBS - फोटो : अमर उजाला

देश की चार बड़ी आईटी कंपनियां 90 हजार से ज्यादा नौकरियां देने की योजना बना रही हैं। ये कंपनियां वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान बंपर भर्तियों के जरिए नौकरियां देने की तैयारी में हैं। सबसे खास बात है कि इन कंपनियों की तैयारी सीधे कैंपस से हायरिंग करने की है। ये आईटी कंपनियां जो भर्तियां निकालने की योजना बना रही हैं, वे सारी फ्रेशर्स के लिए हैं। आइए जानते हैं कौन-सी हैं ये चार आईटी कंपनियां और क्या है इनकी योजना..



इसे भी पढ़ें- जॉब की लाइव खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
 

These 4 companies will provide more than 90 thousand jobs know more detail
जॉब्स - फोटो : Social Media

नौकरी देने वाली आईटी कंपनियां
1#.टीसीएस
2#.इन्फोसिस
3#.एचसीएल
4#.विप्रो

आईटी कंपनियां टीसीएस, इन्फोसिस, एचसीएल और विप्रो की इस साल कैंपस से सीधे 91 हजार भर्तियां करने की योजना है। जो कि पिछले साल के मुकाबले ज्यादा है। इन चार आईटी कंपनियों की इस योजना से आईटी सेक्टर्स के स्टूडेंट्स को खासा फायदा होगा और उनको रोजगार की दिक्कत नहीं होगी। ऐसे में उनके लिए यह राहत भरी और अच्छी खबर है।

इसे भी पढ़ें-SBI PO Admit Card 2021: मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, 29 जनवरी को होना है आयोजन
 

These 4 companies will provide more than 90 thousand jobs know more detail
जॉब्स - फोटो : Social Media

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन्फोसिस अगले वित्त वर्ष के दौरान 24,000 कॉलेज स्नातक अभ्यर्थियों की भर्ती करेगी। जबकि, इस साल कंपनी की 15,000 कैंपस भर्तियां करने की योजना है। टीसीएस भी अगले वित्त वर्ष में इस साल के बराबर फ्रेशर्स अभ्यर्थियों को नौकरी देगी।

इसे भी पढ़ें-NALCO Recruitment 2021: दसवीं पास के लिए यहां निकली हैं नौकरियां, 30 जनवरी आवेदन की
 

विज्ञापन
विज्ञापन
These 4 companies will provide more than 90 thousand jobs know more detail
jobs

इस साल कंपनी ने करीब 40,000 कैंपस हायरिंग की हैं।  इसी तरह से एचसीएल अगले वित्त वर्ष में 15,000 अभ्यर्थियों की कैंपस भर्ती करेगी। जबकि इस साल कंपनी ने 12,000 कैंपस हायरिंग की हैं। विप्रो की भी अगले वित्त वर्ष में 12,000 कैंपस हायरिंग करने की योजना है।

इसे भी पढ़ें-Sarkari Naukri : भारत सरकार के इस संस्थान में 433 पदों पर सीधी भर्ती, 12वीं पास होना जरूरी
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed