SSC Recruitment 2019: कर्मचारी चयन आयोग यानी एसएससी में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि ये भर्तियां ग्रेड सी और डी स्टेनोग्राफर के पदों पर होने वाली हैं। भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। बता दें आवेदन के लिए अंतिम तिथि 18 अक्तूबर निर्धारित की गई है। नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अगली स्लाइड देखें।
SSC ग्रेड डी और सी के पदों पर भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी, आवेदन फॉर्म है यहां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि- 20 सितंबर, 2019
आवेदन करने की अंतिम तिथि : 18 अक्टूबर, 2019
आवेदन शुल्क के भुगतान की अंतिम तिथि- 20 अक्तूबर, 2019 (5.00 बजे)
कंप्यूटर बेस्ड एग्जामिनेशन की तिथि- 05 मई, 2020 से 07 मई, 2020
- स्टेनोग्राफर ग्रेड सी के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है।
- स्टेनोग्राफर ग्रेड डी के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष निर्धारित की गई है।
आवेदन शुल्क:
शुल्क रु. 100 / -
एसटी, एससी, पीडब्ल्यूडी, ईएसएम उम्मीदवारों के लिए कोई भुगतान नहीं है।
कैसे करें आवेदन का भुगतान-
शुल्क का भुगतान UPI, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है।
इच्छुक उम्मीदवार कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। दिए गए दिशा-निर्देशों को सावधानीपूर्वक पढ़ें। सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के बाद आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें।
एसएससी स्टेनोग्राफर 2019-20 ग्रेड सी एंड डी परीक्षा पैटर्न-
एसएससी स्टेनोग्राफर ऑनलाइन टेस्ट 200 मार्क्स का होगा। परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे का समय दिया गया है।परीक्षा में जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस, इंग्लिश लैंग्वेज और कॉम्प्रिहेंशन के प्रश्न होंगे।
ये भी पढ़ें- 10वीं पास के लिए यहां हो रही हैं भर्तियां, आज से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया