SSC CHSL 2019: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने सीएचएसएल भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। जिसके अनुसार, आवेदन प्रक्रिया 3 दिसंबर 2019 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार जो आवेदन करना चाहते हैं, वे आज ही एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और आवेदन प्रक्रिया को अंतिम तिथि से पहले पूरा करें। एसएससी के जरिए केंद्र सरकार के विभागों में नौकरी पाने के इच्छुक उम्मीदवार पूरी जानकारी आगे की स्लाइड्स से पा सकते हैं।
कर्मचारी चयन आयोग में 12वीं पास के लिए नौकरी के मौके, अंतिम तिथि बेहद नजदीक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महत्वपूर्ण तिथियां:
- ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि: 03 दिसंबर, 2019
- आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि: 10 जनवरी, 2020 (रात 23:59 बजे तक)
- कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तिथि (टियर- I): 16 मार्च, 2020 से 27 मार्च, 2020
- टियर- II परीक्षा की तिथि: 28 जून, 2020
शैक्षिक योग्यता:
उम्मीदवार शैक्षिक योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एसएससी द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना की पीडीएफ आगे दी गई स्लाइड से देखें।
आयु सीमा -
उम्मीदवार के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष निर्धारित की गई है।
नोट- सरकारी मानदंडों के अनुसार आरक्षित वर्ग के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट होगी।
कैसे करें आवेदन-
इच्छुक उम्मीदवार SSC CHSL 2019 भर्ती परीक्षा के लिए 3 दिसंबर से लेकर 10 जनवरी 2020 तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट या आगे दिए गए लिंक के माध्यम से किए जाने हैं। उम्मीदवार अपने आवेदन का एक प्रिंट लेकर भविष्य के लिए संभालकर जरूर रखें।
चयन प्रक्रिया :
SSC CHSL चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (टियर- I), वर्णनात्मक पेपर (टियर- II) और टाइपिंग टेस्ट / स्किल टेस्ट (टियर- III) के आधार पर किया जाएगा।
ये भी पढ़ें : HCL में नौकरी का बेहतरीन मौका, आवेदन की अंतिम तिथि आज
ये भी पढ़ें : 12वीं पास और स्नातकों से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने मांगे आवेदन, आज है आखिरी मौका
आपकी उम्र इस नौकरी के लिए मांगी गई तय सीमा में है या नहीं, यह जानने के लिए यहां क्लिक करें।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
लघु अधिसूचना पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें : LIVE Updates Sarkari Naukri: प्रतियोगी परीक्षा की कर रहे हैं तैयारी, तो यहां जल्द करें आवेदन
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।