फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SSC GD Constable: कब और कैसी होगी फिजिकल परीक्षा, पढ़ें ये जरूरी खबर

Mon, 24 Jun 2019 04:30 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Mon, 24 Jun 2019 04:30 PM IST
विज्ञापन
SSC GD Constable Recruitment 2019 PET, PST Date, Know details of physical test
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) जीडी कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए हुई लिखित परीक्षा के परिणाम की घोषणा कर चुका है। 21 जून 2019 को परिणाम जारी किये गये थे। 5 लाख 34 हजार 052 उम्मीदवार पास हुए हैं। इनमें 4 लाख 65 हजार 632 पुरुष और 68 हजार 420 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। अब बारी है फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) की। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए ये दोनों टेस्ट आयोजित किये जाएंगे। कर्मचारी चयन आयोग जल्द इन दोनों परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा करेगा। वैसे, अगले महीने से फिजिकल टेस्ट शुरू होने की उम्मीद है। 



लेकिन आपको इसके लिए पहले से तैयार रहना होगा। इसलिए, यहां हम आपको बता रहे हैं कि फिजिकल टेस्ट किस तरह का होगा और इसमें अभ्यर्थियों को क्या करना होगा...

SSC GD Constable Recruitment 2019 PET, PST Date, Know details of physical test
फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PET)
 
अभ्यर्थी दौड़ की दूरी समय
पुरुष 5 किलो मीटर 24 मिनट
महिला 1.6 किलो मीटर 8.5 मिनट
SSC GD Constable Recruitment 2019 PET, PST Date, Know details of physical test
लद्दाख क्षेत्र के अभ्यर्थियों के लिए
 
अभ्यर्थी दौड़ की दूरी समय
पुरुष 1 मील 6.5 मिनट
महिला 800 मीटर 4 मिनट
विज्ञापन
विज्ञापन
SSC GD Constable Recruitment 2019 PET, PST Date, Know details of physical test
फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) 
 
सामान्य / एससी / ओबीसी ऊंचाई सीना
पुरुष 170 सेंटी मीटर 80/5
महिला 157 सेंटी मीटर -
विज्ञापन
SSC GD Constable Recruitment 2019 PET, PST Date, Know details of physical test
  • फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) में सामान्य, एससी और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को किसी तरह की छूट नहीं दी जाएगी। जबकि एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को उनके क्षेत्र के अनुसार छूट मिलेगी। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं। 

 

  • बता दें कि फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट के दौरान गर्भवती महिलाओं को कोई छूट नहीं दी जाएगी और उन्हें अयोग्य मान लिया जाएगा। 
     
  • फिजिकल टेस्ट में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को फिर मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। इस संबंध में विस्तृत जानकारी फिजिकल टेस्ट के दौरान ही दे दी जाएगी। मेडिकल टेस्ट के दौरान ही आवेदकों के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी होंगे।

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed