फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SSC Delhi Police Bharti: एसएससी की ऑपरेटर भर्ती शुरू, दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल के पदों पर मिलेगी नौकरी

Mon, 11 Jul 2022 06:45 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 11 Jul 2022 06:45 PM IST
सार

Karmchari Chayan Aayog SSC Recruitment 2022

विज्ञापन
SSC Delhi Police Recruitment 2022 Out For Head Constable AWO TPO 857 Posts Sarkari Naukri Result
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

SSC Delhi Police Head Constable AWO TPO Recruitment: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा एसएससी हेड कांस्टेबल भर्ती 2022 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल - असिस्टेंट वायरलेस ऑपरेटर (AWO) और टेली-प्रिंटर ऑपरेटर (TPO) के कुल 857 पद भरे जाने हैं।


विस्तृत अधिसूचना एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर उपलब्ध है। आवेदन प्रक्रिया आठ जुलाई से शुरू हो गई है और 29 जुलाई, 2022 तक जारी रहेगी। चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा, शारीरिक सहनशक्ति और शारीरिक मापन परीक्षण (पीई एंड एमटी), ट्रेड टेस्ट और टाइपिंग टेस्ट / स्किल टेस्ट पर आधारित होगा। अधिक जानकारी के यह खबर विस्तार से पढ़ें। 

SSC Delhi Police Recruitment 2022 Out For Head Constable AWO TPO 857 Posts Sarkari Naukri Result
Top Jobs Of The Week - फोटो : Amar Ujala

SSC Head Constable Recruitment की महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 08 जुलाई, 2022
  • ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : 29 जुलाई, 2022
  • ऑनलाइन के माध्यम से शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि : 30 जुलाई, 2022
  • चालान के माध्यम से शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि : 29 जुलाई, 2022
  • कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा की तिथि : अक्तूबर, 2022
SSC Delhi Police Recruitment 2022 Out For Head Constable AWO TPO 857 Posts Sarkari Naukri Result
सरकारी नौकरी - फोटो : अमर उजाला

SSC Recruitment 2022 की रिक्तियों का विवरण

पद का नाम : हेड कांस्टेबल एडब्ल्यूओ, दिल्ली पुलिस में टीपीओ

पदों की संख्या : 857

वेतनमान : वेतन स्तर-4 के तहत 25,500 से 81,100 रुपये तक होगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
SSC Delhi Police Recruitment 2022 Out For Head Constable AWO TPO 857 Posts Sarkari Naukri Result
Delhi Police Jobs - फोटो : सोशल मीडिया

SSC Delhi Police HC Recruitment के पात्रता मानदंड

शैक्षणिक योग्यता में उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं यानी सीनियर सेकेंडरी उत्तीर्ण अथवा समकक्ष योग्यता होनी जरूरी है। वहीं, आयु सीमा मानदंड के तहत आवेदक उम्मीदवार की उम्र एक जुलाई 2022 के दिन तक 18 से 27 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार ऊपरी आयु में छूट दी जाएगी। 

विज्ञापन
SSC Delhi Police Recruitment 2022 Out For Head Constable AWO TPO 857 Posts Sarkari Naukri Result
Delhi Police Recruitment 2022 - फोटो : PTI

SSC Head Constable Recruitment 2022 आवेदन शुल्क 

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से एसएससी हेड कांस्टेबल भर्ती 2022 के तहत दिल्ली पुलिस में एडब्ल्यूओ और दिल्ली पुलिस में टीपीओ के पदों पर आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। उम्मीदवार नेट-बैंकिंग / क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड या एसबीआई बैंक चालान के माध्यम से नकद के माध्यम से परीक्षा शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। सामान्य, अनारक्षित तथा ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर 100/- रुपये देने होंगे जबकि अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / महिला / भूतपूर्व सैनिक श्रेणी के आवेदकों को कोई शुल्क नहीं देना होगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed