{"_id":"5fe6c865467649221524a9aa","slug":"ssc-chsl-recruitment-2020-today-is-last-date-to-apply-for-4726-posts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"SSC CHSL Recruitment 2020: 4 हजार से ज्यादा नौकरियों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज, 12वीं पास करें अप्लाई","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
SSC CHSL Recruitment 2020: 4 हजार से ज्यादा नौकरियों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज, 12वीं पास करें अप्लाई
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Sat, 26 Dec 2020 10:56 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
SSC-CHSL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
SSC CHSL Recruitment 2020:कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा निकाली गई कंबाइंड हॉयर सेकेंडरी लेवल (CHSL) भर्ती 2020 के लिए आवेदन की आज आखिरी तारीख है। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक विभिन्न विभागों में निकली इन 4 हजार से ज्यादा रिक्तियों के लिए आवेदन नहीं किया है, आज यानी कि 26 दिसंबर को हर हाल में कर लें।
उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 19 दिसंबर थी, जिसे बढ़ाकर 26 दिसंबर किया गया था। सबसे खास बात है कि इन रिक्तियों के लिए 12वीं पास उम्मीदवार भी अपना आवेदन कर सकते हैं।
4 हजार से ज्यादा रिक्तियों के लिए अप्रैल में होगी परीक्षा
कुल रिक्तियां 4726 है। जिसमें LDC / JSA / JPA के लिए 158, PA /SA के लिए 3181 और डीईओ ( DEO) पदों के लिए सात रिक्तियां शामिल हैं। इन भर्तियों के लिए फीस जमा करने की आखिरी तारीख 28 दिसंबर है। चालान जमा करने के लिए भुगतान की अंतिम तिथि 1 जनवरी 2021 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सरकारी नौकरियां
एसएससी सीएचएसएल 2020 Tier -1 परीक्षा 12 से 27 अप्रैल 2021 तक होंगी। इन विभिन्न पदों पर चयन होने वाले अभ्यर्थियों को सैलरी अलग-अलग मिलेगी। विस्तार से जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक अधिसूचना जरूर पढ़ें। लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) / जूनियर सचिवालय सहायक (JSA) पदों के लिए वेतन स्तर -2 (19,900-63,200 रुपये) है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।