SSC CHSL 2019-20: कर्मचारी चयन आयोग (SSC - Staff Selection Commission) ने संयुक्त उच्च माध्यमिक स्तर (Combined higher Secondary Level - CHSL) भर्ती परीक्षा को लेकर दो जरूरी सूचनाएं जारी की हैं। इनमें से एक सूचना भर्ती परीक्षा को लेकर चल रही आवेदन प्रक्रिया में बदलाव को लेकर भी है।
{"_id":"5e04882f8ebc3e87ee3bb721","slug":"ssc-chsl-2019-2020-recruitment-exam-ssc-chsl-application-date-notification-ssc-jobs-news-update","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"SSC CHSL 2019-20: भर्ती परीक्षा में हुआ बदलाव, जरूरी नोटिस जारी","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
SSC CHSL 2019-20: भर्ती परीक्षा में हुआ बदलाव, जरूरी नोटिस जारी
Thu, 26 Dec 2019 03:45 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया
Updated Thu, 26 Dec 2019 03:45 PM IST
विज्ञापन
ssc chsl
- फोटो : amar ujala
- एसएससी द्वारा जारी दोनों नोटिस में क्या कहा गया है, इसकी विस्तृत जानकारी आपको आगे की स्लाइड्स में मिल जाएगी। यहां पहले हम आपको फिर से ये बता रहे हैं कि इन भर्तियों के लिए कौन से उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
- कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित होने वाली सीएचएसएल भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है।
ssc
- इसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के विभागों में नौकरी दी जाएगी। फिलहाल पदों की कुल संख्या जारी नहीं की गई है।
- अगर आप इस नौकरी के लिए इच्छुक हैं, तो 10 जनवरी 2020 तक आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। आवेदन एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से किए जा सकते हैं।
- आगे पढ़ें, एसएससी सीएचएसल के संबंध में नोटिस में क्या है
विज्ञापन
विज्ञापन
पहला नोटिस
फाइल फोटो
- इसमें आवेदन के लिए शुल्क भुगतान की तारीख में बदलाव से संबंधित जानकारी दी गई है।
- इस नोटिस के अनुसार, पहले ऑफलाइन चालान जेनरेट करने की अंतिम तारीख 12 जनवरी 2020 थी, जिसे अब 14 जनवरी 2020 तक बढ़ा दिया गया है।
- वहीं, चालान के जरिए बैंक के काम के घंटों के दौरान शुल्क भुगतान की प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तिथि पहले 14 जनवरी 2020 तक थी। इसे बढ़ाकर अब 16 जनवरी 2020 कर दिया गया है।
दूसरे नोटिस में क्या, आगे पढ़ें
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
- कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा जारी दूसरे नोटिस में अभ्यर्थियों को आवेदन पूरा करने के संबंध में आगाह किया गया है। इसमें लिखा है कि 'एसएससी सीएचएसएल (SSC CHSL 2019-20) के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 10 जनवरी 2020 है। लेकिन अभ्यर्थियों की बेहतरी के लिए ये सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार न करें। क्योंकि वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक होने के कारण अंतिम समय में आवेदन करने में दिक्कत आ सकती है।'
ये भी पढ़ें : पुलिस कॉन्स्टेबल के 6,662 पदों पर निकलीं भर्तियां, यहां पाएं पूरी जानकारी