SSC Chsl Recruitment 2020: कर्मचारी चयन आयोग (SSC - Staff Selection Commission) द्वारा वर्ष 2020 में संयुक्त उच्च माध्यमिक स्तर (CHSL - Combine Higher Secondary Level) की भर्ती परीक्षा आयोजित होने वाली है। इसके जरिए चयनित उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के अलग-अलग विभागों में नौकरी का मौका मिलेगा। एसएससी सीएचएसएल (SSC CHSL 2019 -20) के तहत विभिन्न पदों को भरने के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। लेकिन अब आवेदन करने के लिए ज्यादा समय नहीं बचा है। विस्तृत जानकारी आगे पढ़ें।
SSC CHSL 2020: केंद्र सरकार के विभागों में 12वीं पास के लिए नौकरियां, आवेदन का आखिरी मौका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- अगर आप 12वीं कक्षा उत्तीर्ण हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो ये आपके लिए बेहतरीन अवसर है। आवेदन की प्रक्रिया तीन दिसंबर 2019 से ही जारी है।
- इसके जरिए आपके पास 81 हजार रुपये तक सैलरी पाने का शानदार मौका है। इस नौकरी के लिए आवेदन और अधिसूचना दोनों के लिंक आपको आगे की स्लाइड में मिल जाएंगे। साथ ही अन्य सरकारी नौकरियों की जानकारी भी मिलेगी।
SSC CHSL 2019-20 Registration
- ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि: 3 दिसंबर 2019
- ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि: 10 जनवरी 2020
- SSC CHSL 2019 चरण 1 परीक्षा तिथि: 16 से 27 मार्च 2020
शैक्षिक योग्यता:
12वीं पास उम्मीदवार एसएससी सीएचएसएल 2019 के लिए आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवार शैक्षिक योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे दिए लिंक से एसएससी सीएचएसएल 2019-20 आधिकारिक अधिसूचना पीडीएफ अच्छी तरह पढ़ें।
आयु सीमा -
उम्मीदवार के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष निर्धारित की गई है।
नोट- सरकारी मानदंडों के अनुसार आरक्षित वर्ग के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
कैसे करें आवेदन-
इच्छुक उम्मीदवार SSC CHSL 2019 भर्ती परीक्षा के लिए 3 दिसंबर से लेकर 10 जनवरी 2020 तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से किए जाने हैं। उम्मीदवार अपने आवेदन का एक प्रिंट लेकर भविष्य के लिए संभालकर जरूर रखें।