कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission) ने SSC CGL यानी संयुक्त स्नातक स्तर भर्ती (Combined Graduate Level) के लिए हजारों पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। बता दें कि इसके लिए एक अधिसूचना जारी की है। उम्मीदवार ये नोटिफिकेशन देखने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं । ध्यान दें कि एसएसी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in है। उम्मीदवार आगे दिए लिंक के माध्यम से भी ये नोटिस पढ़ सकते हैं।
नोटिफिकेशन के मुताबिक, कुल 10,132 अलग-अलग पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। सामान्य वर्ग के लिए 4,135 पदों पर भर्तियां होंगी जबकि एससी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 1353 पद, एसटी के लिए 725 पद और ओबीसी के लिए 2,420 पद को लिए आवेदन मांगे गए हैं। वहीं कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 855 पद निर्धारिक किए गए हैं। बाकी जितने भी पद बचे हैं वे दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए तय हैं।
बता दें कि कर्मचारी चयन आयोग की सीजीएस यानी संयुक्त स्नातक स्तर की भर्ती प्रक्रिया अभी चल रही है। इसके प्रक्रिया के लिए विज्ञापन 22 अक्टूबर को जारी किया था। ध्यान दें कि अभी तक कर्मचारी चयन आयोग ने पदों की जानकारी साझा नहीं की थी। उम्मीद है कि पदों की संख्यां में बढ़ोत्तरी हो।
4 of 4
प्रतिकात्मक रूप
- फोटो : Social Media
नोटिस पढ़ने के लिए यहां
क्लिक करें...
ये भी पढ़ें - Sarkari Naukri: यहां निकली हैं 1760 सरकारी पदों पर नौकरी, सैलरी 60 हजार रुपये से ज्यादा
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।