फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Sarkari Naukri in High Court Rajasthan for 1760 Posts, Salary More Than 60 Thousand

Sarkari Naukri: यहां निकली हैं 1760 सरकारी पदों पर नौकरी, सैलरी 60 हजार रुपये से ज्यादा

Sat, 21 Mar 2020 12:00 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
जॉब डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 21 Mar 2020 12:00 PM IST
विज्ञापन
Sarkari Naukri in High Court Rajasthan for 1760 Posts, Salary More Than 60 Thousand
सरकारी नौकरी

अगर आप सरकारी नौकरी खोज रहे हैं तो राजस्थान हाई कोर्ट में बंपर सरकारी नौकरियां निकली हैं। इन सरकारी नौकरियों के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 27 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। राजस्थान हाई कोर्ट में जूनियर असिस्टेंट से लेकर क्लर्क तक की 1760 नौकरियां निकली हैं। आइए इन सरकारी नौकरियों के बारे में विस्तार से जानते हैं..

विज्ञापन

 

राजस्थान हाई कोर्ट में जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट के लिए 268 पदों पर रिक्तियां निकली हैं। इन पदों के लिए पे स्केल 20800 – 65900 रुपये के बीच रखा गया है।  इसके अलावा कोर्ट में बी ग्रेड के जूनियर असिस्टेंट के लिए 18 वैकेंसी निकली हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए पे स्केल 20800 – 65900 रुपये रखा गया है। 

विज्ञापन


पोस्ट-  क्लर्क ग्रेड- II
पदों की संख्या- 61

पे स्केल- 20800 – 65900/- Level 5


इसी तरह से जूनियर असिस्टेंट के पदों के लिए 333 वैकेंसी निकली हैं। इनमें पे स्केल 20800 – 65900 रुपये है। इन सरकारी नौकरियों के लिए उम्र सीमा 18 से लेकर 40 साल के बीच रखी गई है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इन नौकरियों के लिए आवेदन शुल्क जनरल और एससी/एसटी के लिए अगल-अलग है। इन नौकरियों के लिए चयन लिखित टेस्ट के आधार पर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- ये हैं वो 5 सरकारी नौकरी जहां आपको मिलेगी लाखों की सैलरी

आवेदन शुल्क
जनरल अभ्यर्थी- 500 रुपये
एससी/एसटी- 350 रुपये

महत्वपूर्ण जानकारी
आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत- 30 मार्च
आवेदन की आखिरी तारीख- 27 अप्रैल
शुल्क जमा करने की तारीख- 28 अप्रैल
जॉब लोकेशन- राजस्थान

इन नौकरियों के बारे में पूरा नोटिफिकेशन 
https://hcraj.nic.in पर देखें।

इस खबर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed