WECD Recruitment 2020: महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग, उत्तराखंड सरकार ने बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार (अधीनस्थ) सेवा द्वारा सुपरवाईजर (समूह 'ग') के 100 से ज्यादा पदों पर आवेदन मांगे गए हैं, जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के लिए इच्छुक हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया को 12 अगस्त तक पूरा कर सकते हैं। इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे की स्लाइड देखें।
समूह 'ग' के पदों पर हो रही हैं भर्तियां, 10वीं पास युवाओं के पास है नौकरी पाने का बेहतरीन मौका
पदों का विवरण :
पद का नाम : पदों की संख्या :
सुपरवाईजर (समूह 'ग') 110 पद
वेतनमान : 29,200-92,300 रुपये (लेवल-5)
आयु सीमा :
इन पदों आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
महत्वपूर्ण तिथियां :
नोटिफिकेशन जारी होने की प्रारंभिक तिथियां : 10 जुलाई, 2020
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथियां : 12 अगस्त, 2020
शैक्षिक योग्यता :
उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता किसी मान्यताप्राप्त बोर्ड से हाईस्कूल अथवा इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन पढ़ें।
आवेदन प्रक्रिया :
उम्मीदवार आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया को अंतिम तिथि से पहले पूरा करें। भरें हुए आवेदन पत्र पर दस्तावेजों को संग्लन कर पंजीकृत व स्पीड पोस्ट डाक द्वारा दिए गए पते पर भेजें। 12 अगस्त अंतिम तिथि के बाद आवेदन पत्र स्वीकार्य नहीं किया जाएगा।
चयन प्रक्रिया :
उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
ये भी पढ़ें - अगर है ये डिग्री तो जल्द करें आवेदन, यहां टीचिंग और तकनीकी के कई पद हैं खाली
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
आधिकारिक अधिसूचना के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें - 10वीं पास के लिए NCL में सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका, 03 अगस्त से शुरू हो रही आवेदन प्रक्रिया