रेलवे में लगतार नौकरी के लिए आवेदन निकाले जा रहे हैं। लाखों की संख्या में उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन भी कर रहे हैं। जो युवा भारतीय रेलवे (Indian Railway) में अपना करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए खुशखबरी है। रेलवे में कुल 4,103 पदों पर होने जा रही हैं। अगर आप यह नौकरी पाना चाहते हैं, तो आज ही आवेदन करें। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया कई दिनों से जारी है। अब आवेदन के लिए बस दो दिनों का समय बचा है। इस नौकरी के संबंध में विस्तृत जानकारी आगे दी गई स्लाइड्स में पढ़ें।
रेलवे में 4,103 पदों पर बंपर भर्तियां, आवेदन करने के लिए कल है अंतिम मौका
पदों का विवरण :
पद का नाम पदों की संख्या
अपरेंटिस 4,103
महत्त्वपूर्ण तिथियां :
आवेदन जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 09 नवंबर, 2019
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : 08 दिसंबर, 2019 (शाम 23:30 बजे तक)
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष तक निर्धारित की गई है।
शैक्षिक योग्यता :
उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 10वीं पास होना आवश्यक है। अलग-अलग पदों के अनुसार निर्धारित अन्य योग्यताओं की अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई लिंक से नोटिफिकेशन डाउनलोड कर पढ़ें।
चयन प्रक्रिया :
उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
एससी / एसटी / महिला / पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना होगा।
अन्य सभी उम्मीदवारों को 100 रुपये शुल्क भुगतान करना होगा।
आवेदन प्रक्रिया :
आवेदन दिए गए निश्चित समय में पूरा किया गया ही मान्य होगा। आवेदन करने से पहले आगे दी गई अधिसूचना जरूर पढ़ लें। सभी जानकारी से अवगत होकर आवेदन प्रक्रिया को 08 दिसंबर, 2019 (रात 11:30 बजे तक) तक पूरा करें।
ये भी पढ़ें : Railway: भारतीय रेलवे में 3,585 पद खाली, युवाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू
ये भी पढ़ें : LIVE Updates Sarkari Job: उत्तर प्रदेश बिजली विभाग, डाक विभाग समेत कई जगहों में निकली बंपर भर्तियां
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें : पुलिस विभाग में 5000 पदों पर बंपर भर्तियां, 8वीं व 10वीं पास भी करें आवेदन