Kerala High Court Recruitment 2020 : केरल उच्च न्यायालय (Kerala High Court) ने कई पदों पर नियुक्ति के लिए एक नोटिफिकेशन जारी की है। बता दें कि इन पदों पर नौकरी पाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कि प्रक्रिया 05 अगस्त, 2020 से शुरू हो रही हैं। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन मान्य होंगे। उम्मीदवार 28 अगस्त, 2020 से पहले आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। आवेदन से संबंधित पूरी जानकारी के लिए उम्मीदवार को विज्ञापन लिंक इस खबर में आगे की स्लाइड में दिया जा रहा है। इसके साथ ही आप अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर। इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अगली स्लाइड देखें...
हाईकोर्ट में हो रही हैं नियुक्तियां, स्नातकों के पास है नौकरी का बेहतरीन मौका
पद का विवरण :
पद का नाम : पदों की संख्या :
रिसर्च असिस्टेंट कुल 33 पद
वेतनमान : 30,000 रुपये
आयु सीमा :
उम्मीदवारों की अधिकत आयु 28 वर्ष केरल उच्च न्यायालय के नियमानुसार निर्धारित की गई है।
महत्वपूर्ण तिथियां :
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि : 29 जुलाई, 2020
ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 05 अगस्त, 2020
ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 25 अगस्त, 2020
शैक्षणिक योग्यता :
उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता लॉ में स्नातक होना आवश्यक है। अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन देखें।
ऐसे करें आवेदन :
उम्मीदवार आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www. hckrecruitment.nic.in पर जाएं और नोटिफिकेशन डाउनलोड कर उसे पढ़ें। समस्त जानकारी से अवगत होकर, दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया को 05 अगस्त, 2020 से 25 अगस्त, 2020 अंतिम तिथि तक पूरा करें। ध्यान रहे किसी प्रकार कि त्रुटि होने पर आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन पत्र निश्चित समय के अंदर ही किए गए मान्य होंगे। अधिक जानकारी के लिए अधिसूचना देखें।
चयन प्रक्रिया :
उम्मीदवारों का चयन मौखिक परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
ये भी पढ़ें : UPSC: संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा, 2020 के लिए नोटिफिकेशन जारी, यहां लें पूरी जानकारी
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें : UK Board Result 2020: 12वीं पास युवाओं को UKSSSC दे रहा है नौकरी का बेहतरी मौका, जल्द करें आवेदन