ISRO SAC Recruitment 2020 – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अंतरिक्ष उपयोग केंद्र (SAC) में कई पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। जो योग्य उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं। वे ISRO SAC कि आधिकारिक वेबसाइट से अब 01 मई तक आवेदन कर सकते हैं। पहले ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 03 अप्रैल, 2020 थी। इस नौकरी से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए अगली स्लाइड देखें।
ISRO ने बढ़ाई आवेदन की अंतिम तिथि, आपके पास है अब भी एक मौका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयु सीमा-
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित कि गई है।
शैक्षिक योग्यता :
उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित है। अन्य योग्यताओं के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन पढ़ें।
महत्वपूर्ण तिथियां-
आवेदन पत्र जमा करने की लिए प्रारंभिक तिथि -14 मार्च, 2020
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 01 मई, 2020
पदों का विवरणः
पदों का नामः
टेक्निकल असिस्टेंट, साइंटिस्ट / इंजीनियर, टेक्निशियन-बी समेत कई पद
पदों की संख्या: कुल 55 पद
ऐसे करें आवेदन-
उम्मीदवार संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 01 मई, 2020 तक ऑनलाइन मोड से आवेदन कर सकते हैं। बात दें अन्य किसी माध्यम से प्राप्त आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आवेदन करने के बाद उसका एक प्रिंटआउट जरूर रख लें।
चयन प्रक्रिया-
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट और साक्षात्कार के आधार पर होगा।
ये भी पढ़ें - फील्ड असिस्टेंट के 2900 पदों पर बंपर भर्तियां, आवेदन प्रक्रिया शुरू
आपकी उम्र इस नौकरी के लिए मांगी गई तय सीमा में है या नहीं, यह जानने के लिए यहां क्लिक करें।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
आधिकारिक अधिसूचना के लिए यहां क्लिक करें।
नई तिथि की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें - आयोग ने दिया सरकरी नौकरी पाने का एक और मौका, बढ़ी आवेदन की अंतिम तिथि
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।