फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Job: 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स तक, हर किसी के लिए सरकारी नौकरी; देखें सप्ताह की 10 बड़ी भर्तियों की लिस्ट

Sat, 10 Aug 2024 07:51 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 10 Aug 2024 07:51 PM IST
सार

Sarkari Job: देश में हर साल लाखों की संख्या में अभ्यर्थी सरकारी नौकरी की तैयारी करते हैं। इस सप्ताह भी कई विभागों में भर्तियां निकली हैं। यहां आप जान सकते हैं कि इस सप्ताह कौन सी बड़ी भर्तियों की आवेदन विंडो खुली है। 

विज्ञापन
Sarkari Naukri: Government jobs for everyone from 10th pass to graduates; 10 big recruitments of the week
सप्ताह की बड़ी भर्तियां - फोटो : Amar Ujala Graphics

Sarkari Job: देश में हर साल लाखों की संख्या में अभ्यर्थी सरकारी नौकरी की तैयारी करते हैं। इस सप्ताह भी कई विभागों में भर्तियां निकली हैं। अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहें हैं तो यहां आप जान सकते हैं कि इस सप्ताह कौन सी बड़ी भर्तियों की आवेदन विंडो खुली है। इसमें रेलवे, इंडियन ऑयल, पुलिस सहित कई विभागों में भर्तियां चल रही हैं। उम्मीदवार अपनी पसंद की नौकरी चुनकर उसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

Sarkari Naukri: Government jobs for everyone from 10th pass to graduates; 10 big recruitments of the week
बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी - फोटो : Amar Ujala Graphics

GAIL Non-Executive Recruitment 2024: गेल इंडिया लिमिटेड में विभिन्न इंजीनियरिंग पदों पर भर्ती

गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड ने 391 गैर-कार्यकारी पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती केमिकल, सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इंस्ट्रूमेंटेशन, बॉयलर ऑपरेशन और अन्य क्षेत्रों में गैर-कार्यकारी रिक्तियों के लिए आयोजित की जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gailonline.com. पर जाकर 7 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। चयनित होने पर 24,500 से 1,38,000 रुपये प्रति माह का मूल वेतन दिया जाएगा। भर्ती जुड़ा विस्तृत विवरण यहां पढ़ें।

Sarkari Naukri: Government jobs for everyone from 10th pass to graduates; 10 big recruitments of the week
jobs - फोटो : Freepik

MPESB ITI Training Officer Recruitment 2024: मध्य प्रदेश में आईटीआई ट्रेनिंग ऑफिसर की भर्ती

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल भोपाल द्वारा आईटीआई ट्रेनिंग ऑफिसर के 450 पदों पर भर्ती की जा रही है। इस भर्ती के लिए आवेदक सम्बंधित ब्रांच या ट्रेड से आईटीआई, डिप्लोमा या इंजीनियरिंग डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए। आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 अगस्त है। आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। चयन के लिए दो चरण होंगे। पहले आवेदकों की ऑनलाइन परीक्षा होगी उसके बाद दस्तावेज परिक्षण किया जाएगा। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in. पर जाना होगा। भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण यहां पढ़ें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sarkari Naukri: Government jobs for everyone from 10th pass to graduates; 10 big recruitments of the week
Digital Marketing Jobs - फोटो : Amar Ujala

MPPGCL Recruitment 2024: बिना परीक्षा मिलेगी यह नौकरी

मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कपंनी लिमिटेड (MPPGCL) ने फिटर, इलेक्ट्रीशियन, टर्नर, वेल्डर, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिक असिस्टेंट और इलेक्ट्रॉनिक्स मशीन के कुल मिलाकर 95 पदों पर भर्ती शुरू की है। योग्य उम्मीदवारों का चयन बिना परीक्षा के किया जाएगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त, 2024 है। 10वीं पास भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट mppgcl.mp.gov.in. पर जाकर इस भर्ती के लिए आवेदन किया जा सकता है। भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण यहां पढ़ें।

विज्ञापन
Sarkari Naukri: Government jobs for everyone from 10th pass to graduates; 10 big recruitments of the week
जेकेएसएसबी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा - फोटो : Amar Ujala Graphics

JKSSB Constable Recruitment 2024: जम्मू-कश्मीर पुलिस में कांस्टेबल के पदों पर भर्ती

जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड ( JKSSB) जम्मू और कश्मीर पुलिस, गृह विभाग में कांस्टेबल के 4002 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांग रहा है। योग्य उम्मीदवार 7 सितंबर शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।  की आयु 18 वर्ष होनी चाहिए और 1 जनवरी, 2024 तक उनकी आयु 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, पीएसटी और पीईटी में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in. पर जाकर इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण यहां पढ़ें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed