फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

DRDO: 10वीं पास के लिए निकली बंपर भर्तियां, यहां 1817 पद हैं खाली

Wed, 22 Jan 2020 11:02 AM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Wed, 22 Jan 2020 11:02 AM IST
विज्ञापन
Sarkari Naukri DRDO Recruitment 2020 apply for 1817 MTS Posts govt jobs
DRDO Recruitment 2020

DRDO Multi Tasking Staff Recruitment 2020 : रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने बंपर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे हैं। डीआरडीओ में कुल 1,817 पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। ये भर्तियां मल्टी टास्किंग स्टाफ के पदों पर की जा रही हैं। युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का यह शानदार मौका है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 23 जनवरी, 2020 है। इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन देखें।

Sarkari Naukri DRDO Recruitment 2020 apply for 1817 MTS Posts govt jobs

पदों का विवरण :
पदों का नाम                                पदों की संख्या :

मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस)          1,817

महत्वपूर्ण तिथियां :
ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 23 दिसंबर, 2019
ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 23 जनवरी, 2020 (शाम 05:00 बजे तक)

Sarkari Naukri DRDO Recruitment 2020 apply for 1817 MTS Posts govt jobs

आयु सीमा :
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है।

शैक्षिक योग्यता :
उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा में उत्तीर्ण व आईटीआई पास होना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन देखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sarkari Naukri DRDO Recruitment 2020 apply for 1817 MTS Posts govt jobs

आवेदन प्रक्रिया :
इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक कर उसे पढ़ें। दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया को निर्धारित समय में पूरा करें। आवेदन पूर्ण हो जाने के बाद उसका प्रिंटआउट लेकर आगामी चयन प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें। ध्यान रहें किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर आवेदन पत्र निरस्त किए जा सकते हैं। 

चयन प्रक्रिया :
उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित टेस्ट टीयर -1 (स्क्रीनिंग) और टीयर- II (अंतिम मेरिट) के आधार पर किया जाएगा।

ये भी पढ़ें : IOCL : 10वीं पास के लिए नौकरी का मौका, यहां कई पद हैं खाली

विज्ञापन
Sarkari Naukri DRDO Recruitment 2020 apply for 1817 MTS Posts govt jobs
Apply

ये भी पढ़ें : Sarkari Naukri 2020 LIVE : पुलिस विभाग, ऑयल इंडिया व अन्य विभागों में नौकरी पाने का मौका

आपकी उम्र इस नौकरी के लिए मांगी गई तय सीमा में है या नहीं, यह जानने के लिए यहां क्लिक करें।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
अधिसूचना को डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।   
आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें।


ये भी पढ़ें : सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका, 1767 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि आज

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed