फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सरकारी नौकरी : इस बैंक में निकली हैं बंपर भर्तियां, फौरन करें आवेदन

Tue, 23 Mar 2021 10:33 AM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 23 Mar 2021 10:33 AM IST
विज्ञापन
Sarkari Naukri : Bank of Maharashtra invited application for generalist officer posts, apply now
बैंक ऑफ महाराष्ट्र - फोटो : फाइल फोटो

बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर दी है। इस अधिसूचना के अनुसार जनरलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 150 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी बैंक ऑफ महाराष्ट्र की आधिकारिक वेबसाइट www.bankofmaharashtra.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। अगर अभ्यर्थी इस नौकरी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण, वेतन आदि जानना चाहते हैं तो वह अगली स्लाइड पर जा सकते हैं।

Sarkari Naukri : Bank of Maharashtra invited application for generalist officer posts, apply now
सरकारी नौकरी 2021 - फोटो : istock

महत्वपूर्ण तिथियां - 

  • आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 22 मार्च, 2021
  • आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 6 अप्रैल, 2021

आवेदन शुल्क - सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 1180 रुपये बतौर शुल्क जमा करना होगा। वहीं अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति के लिए यह शुल्क 118 रुपये निर्धारित की गई है। 

Sarkari Naukri : Bank of Maharashtra invited application for generalist officer posts, apply now
सरकारी नौकरी 2021

अन्य जानकारियां 

  • आयु सीमा - अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 25 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए।
  • शैक्षणिक योग्यता - इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से 60 प्रतिशत अंकों के साथ किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है। साथ ही अभ्यर्थियों के पास किसी अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक में एक अधिकारी के रूप में 3 वर्ष का कार्य अनुभव होना चाहिए। 
  • चयन प्रक्रिया - आवेदकों का चयन आईबीपीएस द्वारा आयोजित ऑनलाइन परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद आवेदकों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम परिणाम लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के अंकों को मिलाकर तैयार किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sarkari Naukri : Bank of Maharashtra invited application for generalist officer posts, apply now
सरकारी नौकरी 2021

आधिकारिक वेबसाइट - https://www.bankofmaharashtra.in/

आधिकारिक अधिसूचना - https://www.bankofmaharashtra.in/writereaddata/documentlibrary/a0ab94ef-0ae6-4e05-8f2b-2b5d0a06c807.pdf

यह भी पढ़ें - इसरो भर्ती 2021 : इस विभाग में 10वीं, 12वीं पास के लिए निकली हैं भर्तियां, सैलरी 34900 रुपये तक 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed