Air India Recruitment 2019 : एयर इंडिया लिमिटेड (Air India) में कई पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। इस पद के लिए शैक्षणिक योग्यता स्नातक मांगी गई है। उम्मीदवार एयर इंडिया लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवार आगे दी गई नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें। इस नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए अगली स्लाइड देखें...
AIR INDIA में करियर बनाने का मौका, आवेदन के लिए बस कुछ घंटे बाकी
शैक्षिक योग्यता :
- उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक, इन्वेंटरी मैनेजमेंट / स्टोर्स / वेयरहाउस प्रबंधन फंक्शन में 2 वर्ष का अनुभव होना आवश्यक है। अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन देखें।
पदों का विवरण :
पदों का नाम : पदों की संख्या :
स्टोर एजेंट 57
महत्वपूर्ण तिथि :
- ऑनलाइन आवेदन जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 01 नवंबर, 2019
- ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : 21 नवंबर, 2019
आयु सीमा :
- सामान्य / ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 21 से 33 वर्ष के बीच
- ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 21 से 36 वर्ष के बीच
- एससी / एसटी उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 21 से 38 वर्ष के बीच
- पूर्व सैनिकों को आयु में छूट नियमानुसार होगी।
उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं और नोटिफिकेशन को डाउनलोड कर उसे पढ़ें। समस्त जानकारी से अवगत होकर, दी गई अंतिम तिथि 21 नवंबर, 2019 से पहले आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें।
ये भी पढ़ें : हाई कोर्ट में ग्रुप डी के चार हजार पदों पर हो रहीं नियुक्तियां, आवेदन शुरू