सरकारी नौकरी करने के इच्छुक युवाओं के राष्ट्रीय राजधानी में नौकरी पाने का सुनहरा मौका आ गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में विभिन्न सरकारी महकमों में सैकड़ों पदों पर रिक्तियां हैं। सरकार ने इन पदों को भरने की तैयारी शुरू कर दी है। इस संबंध में डीएसएसएसबी ने बंपर भर्तियों के लिए नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी है।
सरकारी नौकरी : राष्ट्रीय राजधानी में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू
रिक्तियों का विवरण
15 मार्च से शुरू होगी आवेदन की प्रक्रिया
इन नौकरियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 15 मार्च, 2021 से शुरू होगी। अभ्यर्थी 14 अप्रैल, 2021 तक दिल्ली अधीनस्थ कर्मचारी चयन बोर्ड की इन नौकरियों के लिए आवेदन कर सकेंगे। कुल रिक्तियों की संख्या 1809 है। अभ्यर्थियों से अपेक्षा है कि वे इन रिक्तियों के लिए वेबसाइट पर जारी आधिकारिक अधिसूचना को एक बार जरूर पढ़ लें।