फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सरकारी भर्तियां : सेना और पुलिस के 15 हजार से अधिक पदों पर यहां मिल रही हैं नौकरियां

Wed, 09 Jun 2021 08:04 AM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 09 Jun 2021 08:04 AM IST
विज्ञापन
Sarkari Naukri 2021 Best Jobs Apply Here For More Than 15000 Vacancies in Indian Army and Police Force
special force - फोटो : social media

सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। हम यहां ऐसी छह भर्तियों के बारे में बता रहे हैं, जहां भारतीय सेनाओं के विभिन्न अंगों औश्र राज्य पुलिस बलों में 15 हजार से अधिक पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। बेरोजगारों के लिए यह नौकरियां उनकी जिंदगी बदल सकती हैं। तो आइए जानते हैं ऐसी 15 हजार से अधिक नौकरियों के बारे में जहां आप लॉकडाउन के दौरान ही आवेदन कर सकते हैं।


 इस साल लोगों के लिए नौकरियों की आवश्यकता और भी अधिक बढ़ चुकी हैं। बीते डेढ़ साल में दुनियाभर में कोरोना महामारी के आने के साथ ही लाखों लोगों की नौकरियां छूट गई हैं। इस महामारी की वजह से लाखों लोगों को असामयिक मौत का शिकार होना पड़ा है। लॉकडाउन में सालभर से भर्ती प्रक्रिया अटकी होने के कारण कई बड़े सैन्य संगठनों और विभिन्न राज्यों के पुलिस विभागों में हजारों पद रिक्त पड़े हैं। ऐसे में कई संस्थानों ने ऑनलाइन आवेदन मंगवाकर भर्तियां शुरू की हैं। तो फिर देर किस बात की तुरंत आगे की स्लाइड पढ़िए और अपने मनपसंद भर्ती चुनकर उसमें उपलब्ध रिक्त पदों पर आवेदन कर दीजिए .. 
 
 

Sarkari Naukri 2021 Best Jobs Apply Here For More Than 15000 Vacancies in Indian Army and Police Force
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

बीएसएफ की एयर विंग में कई पदों पर निकलीं भर्तियां  
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने रोजगार समाचार के माध्यम से भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। बीएसएफ एयर विंग भर्ती 2021 की अधिसूचना के अनुसार, सीमा सुरक्षा बल ने ग्रुप ए, बी और सी के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें  कैप्टन / पायलट (DIG), कमांडेंट (पायलट), डिप्टी चीफ इंजीनियर, सीनियर एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर, जूनियर एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर, इक्विपमेंट ऑफिसर, इंस्पेक्टर और गनर आदि पदों पर रिक्तियां हैं। बीएसएफ भर्ती 2021 के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 31 दिसंबर, 2021 तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन भेजकर सीमा सुरक्षा बल (BSF) भर्ती  2021 के लिए आवेदन कर सकते हैं। उपरोक्त पदों के लिए वेतनमान 1.20 लाख से लेकर 3.50 लाख रुपये प्रतिमाह तक है। अधिक जानकारी के लिए पूरी खबर पढ़ें।
 

Sarkari Naukri 2021 Best Jobs Apply Here For More Than 15000 Vacancies in Indian Army and Police Force
Karnataka State Police

सरकारी नौकरी 2021: कर्नाटक पुलिस विभाग में निकली हैं बंपर नौकरियां
कर्नाटक स्टेट पुलिस के सिविल विभाग में कांस्टेबल की बंपर भर्तियां निकली हैं। यहां कांस्टेबल की 4 हजार रिक्तियां निकली हैं। इन रिक्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। जो अभ्यर्थी कांस्टेबल पदों की रिक्तियों के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे कर्नाटक पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.ksp.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 25 जून है।  इन रिक्तियों के लिए दसवीं और बारहवीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
18 साल से लेकर 25 साल तक के अभ्यर्थी कांस्टेबल पदों की इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को इन रिक्तियों के लिए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क 400 रुपये करना होगा और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क भुगतान करने में छूट दी जाएगी। इन रिक्तियों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को 16,000 रुपये से 21,000 रुपये तक भुगतान किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sarkari Naukri 2021 Best Jobs Apply Here For More Than 15000 Vacancies in Indian Army and Police Force
वायुसेना की महिला अधिकारी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

वायुसेना के पदों पर 01 जून से कर सकते हैं आवेदन
भारतीय वायुसेना (आईएएफ) में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर मिल रहा है। दरअसल, आईएएफ ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर वायुसेना संयुक्त प्रवेश परीक्षा (एएफसीएटी/एफकैट  ) 2021 के संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। इस परीक्षा के जरिए ग्राउंड ड्यूटी समेट 334 पदों पर आवेदकों का चयन किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर एक जून से शुरू हो चुकी है। भारतीय वायुसेना (आईएएफ) में चयनित 334 उम्मीदवारों की नियुक्ति फ्लाइंग ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी में तकनीकी व गैर तकनीकी क्षेत्र में बतौर कमीशन ऑफिसर की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी आईएएफ की आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाकर 30 जून तक आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें
 

विज्ञापन
Sarkari Naukri 2021 Best Jobs Apply Here For More Than 15000 Vacancies in Indian Army and Police Force
यूपी पुलिस भर्ती 2021 - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश : दारोगा और एसआई के 9534 पदों पर भर्ती आवेदन जारी
UPPBPB UP Police SI Recruitment 2021 : उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी पाने का ख्वाब देख रहे युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर आ गया है। उत्तर प्रदेश में बड़े स्तर सरकारी भर्ती निकली है। यह भर्ती राज्य पुलिस महकमे में निकली है। राज्य पुलिस विभाग में करीब 10 हजार पदों पर भर्ती निकली है। इसकी भर्ती प्रक्रिया के तहत आवेदन संबंधी संपूर्ण जानकारी यहां आपको दी जा रही है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से 25 फरवरी, 2021 को पुरुषों एवं महिलाओं के लिए उप निरीक्षक नागरिक पुलिस तथा पुरुषों के लिए प्लाटून कमांडर, पीएसी एवं अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के पदों पर सीधी भर्ती-2020-21 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून , 2021 है।  अधिक जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed