फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CM योगी ने किया बड़ा एलान, यूपी में होने वाली है 35 हजार सिपाहियों की भर्ती, तैयार रहें

Wed, 02 May 2018 05:06 PM IST
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 02 May 2018 05:06 PM IST
विज्ञापन
Recruitment Process start soon for the constable posts in uttar pradesh
फाइल फोटो
युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश में 35 हजार सिपाहियों के जल्द भर्ती होने जा रही है। इसके साथ ही 25 हजार होमगार्ड भी पांच प्रमुख शहरों में तैनात किए जाएंगे। 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि क्षेत्र के औद्योगिक विकास के लिए धन की कमी नहीं होने दी जाएगी। अवस्थापना संबंधी सुविधाओं की बढ़ोतरी करके औद्योगिक विकास के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करेंगे। 
Recruitment Process start soon for the constable posts in uttar pradesh
व्यापारियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। कहा कि शीघ्र प्रदेश में 35 हजार सिपाही भर्ती किए जाएंगे। इसके अलावा 25 हजार होमगार्ड पांच प्रमुख शहरों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं। इससे सुरक्षा व्यवस्था मुकम्मल होगी। सीएम सर्किट हाउस में व्यापारियों और उद्योगपतियों के साथ बैठक को संबोधित कर रहे थे।
Recruitment Process start soon for the constable posts in uttar pradesh
सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधियों ने गीडा में स्थायी सीईओ और महाप्रबंधक वित्त की मांग की। साथ ही गीडा में लैंड बैंक स्थापित करने, ब्याज माफी के प्रकरण के जल्द निस्तारित करने, सुरक्षा के दृष्टिकोण से गीडा में थाना स्थापित करने का मसला उठाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Recruitment Process start soon for the constable posts in uttar pradesh
सभा को संबोधित करते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
वहीं व्यापारियों ने रामगढ़ ताल क्षेत्र में थाना स्थापित करने, व्यापारिक इलाकों की जर्जर सड़कों को ठीक करने, भलोटिया मार्केट की समस्या दूर करने, शहर को जाम की समस्या से दूर करने के लिए पार्किंग व्यवस्था बेहतर करने, पुलिस बल की संख्या बढ़ाने, जीएसटी और ई-वे बिल प्रणाली के सरलीकरण कराने समेत कई अन्य मसले सीएम के सामने रखे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed