RBI Grade B Officers: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ग्रेड बी अधिकारियों के चयन के लिए सीधी भर्ती करता है। इसके लिए आरबीआई अधिसूचना जारी करता है, जिसमें भर्ती की कुल संख्या, पंजीकरण प्रारंभ की तिथि और आवेदन की अंतिम तारीख के साथ ही पात्रता मानदंड और चयन प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी जाती है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थियों को आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन फॉर्म भरने और सबमिट करने के लिए कहा जाता है।
{"_id":"600e848a8ebc3ef91e26a054","slug":"rbi-grade-b-officer-know-selection-process-and-recruitment","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"RBI Grade B: जानिए, भारतीय रिजर्व बैंक ग्रेड B अधिकारी के चयन की प्रक्रिया","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
RBI Grade B: जानिए, भारतीय रिजर्व बैंक ग्रेड B अधिकारी के चयन की प्रक्रिया
Mon, 25 Jan 2021 02:13 PM IST
ललित फुलारा
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Mon, 25 Jan 2021 02:13 PM IST
विज्ञापन
आरबीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
RBI
आरबीआई की साल 2019 में जारी अंतिम भर्ती सूचना के मुताबिक, ग्रेड बी अधिकारी पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 35,150 रुपये का शुरुआती मूल वेतन मिलेगा। इसके अलावा, चयनित उम्मीदवारों को महंगाई भत्ता, स्थानीय भत्ता, मकान किराया भत्ता, परिवार भत्ता और ग्रेड भत्ता मिलता है। सारे भत्ते नियमों के अनुसार दिए जाते हैं। आरबीआई की तब की अधिसूचना में बताया गया था कि प्रारंभिक मासिक सकल वेतन लगभग 8 77,208 रुपये मिलता है।
इसे भी पढ़ें-Sarkari Naukri : ITI पास युवाओं के लिए शानदार मौका, यहां 547 पदों पर हो रही भर्ती
इसे भी पढ़ें-Sarkari Naukri : ITI पास युवाओं के लिए शानदार मौका, यहां 547 पदों पर हो रही भर्ती
RBI
RBI ग्रेड B अधिकारी पद के लिए चयन के विभिन्न चरण हैं। जिसमें लिखित परीक्षा और साक्षात्कार शामिल है। सामान्य श्रेणी से संबंधित उम्मीदवार परीक्षा में छह बार बैठ सकते हैं। एससी, एसटी, ओबीसी, पीडब्ल्यूडी और ईडब्ल्यूएस श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए ऐसा कोई प्रतिबंध नहीं है। आरक्षित पदों पर वह कितनी भी बार परीक्षा में बैठ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय रिजर्व बैंक
- फोटो : Social Media
स्नातक और मास्टर डिग्री वाले छात्र आरबीआई ग्रेड बी अधिकारी पद की परीक्षा दे सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों के पास मास्टर डिग्री (अर्थशास्त्र, अर्थमिति, मात्रात्मक अर्थशास्त्र, गणितीय अर्थशास्त्र, एकीकृत अर्थशास्त्र पाठ्यक्रम, वित्त) है, ऐसे छात्र यह परीक्षा दे सकते हैं। इसके अलावा, पीजीडीएम / एमबीए वित्त, सांख्यिकी या गणितीय सांख्यिकी या गणितीय अर्थशास्त्र या अर्थमिति या सांख्यिकी और सूचना विज्ञान में आईआईटी वाले छात्र भी यह परीक्षा दे सकते हैं। विस्तार से जानकारी के लिए अभ्यर्थी जॉब अधिसूचना पढ़ें, ताकि वह शैक्षणिक योग्यता और पात्रता मापदंड के बारे में विस्तार से जान सकें।