Rajya Sabha Recruitment 2020: राज्य सभा में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि राज्यसभा सचिवालय ने शॉर्ट टर्म के लिए कैजुअल लेबर के पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार इस विज्ञापन के प्रकाशन की तिथि से 25 दिनों (19 फरवरी 2020) के भीतर निर्धारित प्रारूप के माध्यम से पदों पर आवेदन कर सकते हैं। पदों पर आवेदन से संबंधित पूरी जानकारी के लिए उम्मीदवार को विज्ञापन लिंक के साथ-साथ आवेदन लिंक भी खबर में आगे की स्लाइड्स में दिए जा रहे हैं। इस नौकरी से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए अगली स्लाइड देखें।
राज्य सभा में नौकरी करने का मौका, 10वीं पास की हो रही हैं भर्तियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उम्मीदवार के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष निर्धारित की गई है। (सरकारी मानदंड के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में आयु छूट में छूट)
शैक्षिक योग्यता -
उम्मीदवार को सरकारी मान्यता प्राप्त स्कूल या संस्थान से 10वीं उत्तीर्ण (मैट्रिकुलेशन) होना चाहिए और अंग्रेजी और हिंदी का आवश्यक ज्ञान होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए आगे दिए लिंक पर क्लिक करें।
अंतिम तिथि: रोजगार समाचार पत्र में इस विज्ञापन के प्रकाशन की तारीख से 25 दिन यानी (19 फरवरी 2020) तक आवेदन कर सकते हैं।
पदों का विवरण-
पदों का नाम - आकस्मिक मजदूर (Casual Labourer)
आवेदन कैसे करें -
इच्छुक उम्मीदवार राज्य सभा भर्ती के लिए उप सचिव (कार्मिक) राज्य सभा सचिवालय कक्ष संख्या 628, संसद भवन एनेक्सी, नई दिल्ली-110001 को आवेदन भेज सकते हैं । रोजगार समाचार पत्र में इस विज्ञापन के प्रकाशन की तारीख से 25 दिनों (19 फरवरी 2020) के भीतर भेज सकते हैं।
आपकी उम्र इस नौकरी के लिए मांगी गई तय सीमा में है या नहीं, यह जानने के लिए यहां क्लिक करें।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें : डाक विभाग में भर्ती, 12वीं पास से लेकर स्नातक भी कर सकते हैं आवेदन
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।