Rajasthan Police Constable Recruitment 2020 : राजस्थान पुलिस में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्तियों के लिए प्रक्रिया चल रही हैं। जो लोग पुलिस विभाग में दाखिल होना चाहते हैं उनके लिए ये एक सुनहरा मौका है। आवेदन करने की अंतिम तारीख 10 फरवरी 2020 तक बढ़ा दी गई थी। यानी अब उम्मीदवारों के पास आवेदन करने के लिए सिर्फ एक दिन बाकी है। पदों पर आवेदन से संबंधित पूरी जानकारी के लिए उम्मीदवार को विज्ञापन लिंक के साथ-साथ आवेदन लिंक भी खबर में आगे की स्लाइड्स में दिए जा रहे हैं।
कॉन्स्टेबल 5000 पदों पर भर्तियां, आवेदन के लिए केवल एक दिन बाकी
परीक्षा शुल्क :
- सामान्य, आर्थिक पिछड़ा, अन्य पिछड़ा वर्ग, एमबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 400 रुपये।
- अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सहरिया वर्ग (केवल राजस्थान राज्य के मूल निवासी हेतु) 350 रुपये।
- सामान्य, आर्थिक पिछड़ा, अन्य पिछड़ा वर्ग, एमबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए (जिनके परिवार की वार्षिक आय 2.50 लाख रुपये से कम है) 350 रुपये।
- अन्य राज्याें के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के लिए 400 रुपये आवेदन शुल्क।
पदों का नाम :
कॉन्स्टेबल सामान्य और कॉन्स्टेबल चालक
पदों की संख्या : 5000 पद
महत्वपूर्ण तिथियां :
- आवेदन जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 04 दिसंबर, 2019
- आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 10 फरवरी, 2020
शैक्षिक योग्यताः
जिला पुलिस : किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
आरएसी / एमबीसी बटालियन : मान्यता प्राप्त बोर्ड से 8वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें।
आयु सीमाः
आवेदकों की आयु सीमा पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित है।
आवेदन प्रक्रियाः
उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। आधिकारिक अधिसूचना डाउनलोड कर समस्त जानकारियों से अवगत होकर आवेदन प्रक्रिया को अंतिम तिथि से पहले पूरा करें।
चयन प्रक्रिया :
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।
ये भी पढ़ें : NPCIL में अपरेंटिस के कई पद खाली, नहीं देनी कोई लिखित परीक्षा