फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलिस विभाग में 5000 पदों पर बंपर भर्तियां, 8वीं व 10वीं पास के लिए आखिरी मौका

Wed, 18 Dec 2019 03:43 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Wed, 18 Dec 2019 03:43 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan Police Recruitment for Constable and Driver vacancy 8th, 10th pass govt job

राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए जारी एक नोटिफिकेशन के तहत कॉन्स्टेबल (जीडी) और कॉन्स्टेबल ड्राइवर के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योग्य उम्मीदवार जो इन पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़कर अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें। जान लें किसी प्रकार की त्रुटि हो जाने पर आवेदन पत्र मान्य नहीं होगा।इस नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए आगे की स्लाइड देखें...

Rajasthan Police Recruitment for Constable and Driver vacancy 8th, 10th pass govt job

परीक्षा शुल्क :

  • सामान्य, आर्थिक पिछड़ा, अन्य पिछड़ा वर्ग, एमबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 400 रुपये 
  • अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सहरिया वर्ग (केवल राजस्थान राज्य के मूल निवासी हेतु) 350 रुपये
  • सामान्य, आर्थिक पिछड़ा, अन्य पिछड़ा वर्ग, एमबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए (जिनके परिवार की वार्षिक आय 2.50 लाख रुपये से कम है) 350 रुपये
  • अन्य राज्याें के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के लिए 400 रुपये आवेदन शुल्क देय होंगे।
Rajasthan Police Recruitment for Constable and Driver vacancy 8th, 10th pass govt job

शैक्षिक योग्यताः
जिला पुलिस :
किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय / बोर्ड से 10वीं कक्षा या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

आरएसी / एमबीसी बटालियन : मान्यता प्राप्त विद्यालय / बोर्ड से 8वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें।

आयु सीमाः
आवेदकों की आयु सीमा पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajasthan Police Recruitment for Constable and Driver vacancy 8th, 10th pass govt job

पदों का विवरण :
पदों का नाम :                          पदों की संख्या :

कॉन्स्टेबल (जीडी) जनरल ड्यूटी      4,641
कॉन्स्टेबल (ड्राइवर)                       359

महत्वपूर्ण तिथि :
आवेदन जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 04 दिसंबर, 2019
आवेदन पत्र समाचार पत्रों में प्रकाशित होने की तिथि के 15 दिन के बाद तक जमा किए जा सकेंगे।

विज्ञापन
Rajasthan Police Recruitment for Constable and Driver vacancy 8th, 10th pass govt job

आवेदन प्रक्रियाः
उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। आधिकारिक अधिसूचना को डाउनलोड कर समस्त जानकारियों से अवगत होकर आवेदन प्रक्रिया को अंतिम तिथि से पहले पूरा करें।

चयन प्रक्रिया :
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और फिजिकल स्टैंडर्ड्स टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।


ये भी पढ़ें : अगर है ये डिग्री तो जल्द करें आवेदन, यहां नौकरी पाने के लिए कई पद हैं खाली
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed