फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सब इंस्पेक्टर भर्ती : 10 मार्च से पहले करें आवेदन, परीक्षा पैटर्न और सिलेबस यहां देखें

Sun, 07 Mar 2021 06:35 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sun, 07 Mar 2021 06:35 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan Police Bharti Online application sub inspector recruitment Sarkari Naukri 2021
सरकारी नौकरियां - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

राजस्थान सरकार ने राजस्थान में पुलिस उपनिरीक्षक यानी सब इंस्पेक्टर (एसआई) के पदों के लिए बंपर भर्ती निकाली है। ये भर्तियां राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से की जाएंगी। राजस्थान लोक सेवा आयोग यानी आरपीएससी की ओर से राजस्थान पुलिस भर्ती 2021 के तहत 859 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 09 फरवरी, 2021 से शुरू हो चुकी है। बता दें कि राजस्थान में सभी राज्य स्तरीय भर्ती परीक्षाओं जैसे राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) और राजस्थान पुलिस सेवा (RPS) आदि का आयोजन राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा ही किया जाता है। पुलिस भर्ती अभियान के तहत सब इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर रिक्ति के पदों पर भर्ती की जा रही है। इन पदों के लिए आवेदन  की अंतिम तिथि 10 मार्च, 2021 है। इस भर्ती के तहत चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षण और व्यक्तिगत साक्षात्कार पर आधारित होगा। आरपीएससी सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2021 की अधिक जानकारी के लिए आरपीएससी की वेबसाइट भी देख सकते हैं। अगली स्लाइडस में इस भर्ती परीक्षा के संबंध में पदों का विवरण, आवेदन की प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न और लिखित परीक्षा के लिए निर्धारित सिलेबस के साथ ही शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए मानदंड आदि की पूरी जानकारी दी गई है। साथ ही उनके आधिकारिक लिंक भी दिए गए हैं। भर्ती संबंधी अधिक विवरण अगली स्लाइड में पढ़ें ... 

Rajasthan Police Bharti Online application sub inspector recruitment Sarkari Naukri 2021
राजस्थान पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

पद: सब इंस्पेक्टर - एपी

क्षेत्र:  नॉन-टीएसपी
रिक्ति की संख्या: 663
वेतनमान: स्तर -11

क्षेत्र: टीएसपी
रिक्ति की संख्या: 81
वेतनमान: स्तर -11

Rajasthan Police Bharti Online application sub inspector recruitment Sarkari Naukri 2021
राजस्थान पुलिस - फोटो : RAJASTHAN POLICE

पद: सब इंस्पेक्टर - आईबी

क्षेत्र:  नॉन-टीएसपी
रिक्ति की संख्या: 63
वेतनमान: स्तर -11

क्षेत्र: टीएसपी
रिक्ति की संख्या: 01
वेतनमान: स्तर -11

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajasthan Police Bharti Online application sub inspector recruitment Sarkari Naukri 2021
राजस्थान में पुलिस का योगासन - फोटो : Vishnu Sharma

पद: सब इंस्पेक्टर - एमबीसी

क्षेत्र: टीएसपी

रिक्ति की संख्या: 11
वेतनमान: स्तर -11

पद: प्लाटून कमांडर

क्षेत्र:  नॉन-टीएसपी
रिक्ति की संख्या: 38
वेतनमान: स्तर -11

 

विज्ञापन
Rajasthan Police Bharti Online application sub inspector recruitment Sarkari Naukri 2021
Rajasthan Police

पात्रता मानदंड
देवनागरी लिपियों में लिखित हिंदी के किसी भी अनुशासन और कार्य ज्ञान में स्नातक की डिग्री, और राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान। वहीं आवेदकों की आयु सीमा एक जनवरी, 2022 को 20 से 25 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। 

आवेदन शुल्क 
जनरल और ओबीसी (क्रीमी लेयर): 350 रुपए
गैर-क्रीमी लेयर ओबीसी और विशेष ओबीसी राजस्थान के उम्मीदवार: 250 रुपए
राजस्थान के एससी / एसटी / दिव्यांग उम्मीदवार: 150 रुपए

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed