फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Sector Jobs: नर्सिंग ऑफिसर और फार्मासिस्ट की 3000 नौकरियां, जानें पात्रता मानदंड और आवेदन प्रक्रिया

Fri, 18 Nov 2022 05:43 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 18 Nov 2022 05:43 PM IST
सार

Pharmacist & Nursing Officer Jobs: राजस्थान सरकार ने स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में बड़े स्तर पर नौकरियां निकालीं हैं। राज्य में चिकित्सा, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग, राजस्थान ने नर्सिंग ऑफिसर और फार्मासिस्ट की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है।

विज्ञापन
Rajasthan Pharmacist and Nursing Officer 3303 Jobs Apply for Health Sector Jobs
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में नौकरियां - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

Pharmacist & Nursing Officer Jobs: राजस्थान सरकार ने स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में बड़े स्तर पर नौकरियां निकालीं हैं। राज्य में चिकित्सा, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग, राजस्थान ने नर्सिंग ऑफिसर और फार्मासिस्ट की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। योग्य उम्मीदवार 24 नवंबर, 2022 को दोपहर चार बजे से आधिकारिक वेबसाइट rajswasthya.nic.in पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकेंगे। 


राजस्थान स्वास्थ्य विभाग में एनएचएम के तहत यह भर्ती प्रक्रिया कुल 3303 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है, जिसमें नर्सिंग ऑफिसर के 1289 पद और फार्मासिस्ट के 2020 पद शामिल हैं। इस भर्ती के तहत ऑनलाइन आवेदन 23 दिसंबर, 2022 को रात्रि 11.59 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। 

Rajasthan Pharmacist and Nursing Officer 3303 Jobs Apply for Health Sector Jobs
Pharmacist - फोटो : istock

Pharmacist & Nursing Officer के लिए योग्यता एवं पात्रता मापदंड

आयु सीमा : आवेदक उम्मीदवार की उम्र एक जनवरी, 2023 को 18 से 40 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में राज्य सरकार के नियमानुसार छूट देय होगी।  

शैक्षणिक योग्यता

फार्मासिस्ट :  आवेदक उम्मीदवार के पास फार्मेसी में डिप्लोमा यानी डी फार्मा, या डिग्री यानी बी फार्मा होनी चाहिए और उसे राजस्थान फार्मेसी काउंसिल में फार्मासिस्ट के रूप में पंजीकृत होना चाहिए।

नर्सिंग ऑफिसर : आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार को कक्षा 12वीं (10+2) के बाद जीएनएम कोर्स क्वालिफाई होना चाहिए और उसे राजस्थान नर्सिंग काउंसिल में पंजीकृत भी होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया : आवेदक उम्मीदवारों को उनके पात्रता मानदंड के आधार पर दस्तावेज सत्यापन के दौर के लिए शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा। 
 

Rajasthan Pharmacist and Nursing Officer 3303 Jobs Apply for Health Sector Jobs
nurse bharti - फोटो : फाइल फोटो

नर्सिंग ऑफिसर और फार्मासिस्ट भर्ती आवेदन शुल्क

 
  •                 
            
                    
             
            
    
                    
            
                    
             
            सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क : 500 रुपये
  •                 
            
                    
             
            
    
                    
            
                    
             
            ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क : 350 रुपये
  •                 
            
                    
             
            
    
                    
            
                    
             
            एससी/ एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क : 250 रुपये
                    
            
                    
             
            
    
                    
            
                    
             
            
                    
            
                    
             
            
    
                    
            
                    
             
            

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajasthan Pharmacist and Nursing Officer 3303 Jobs Apply for Health Sector Jobs
apply online

Pharmacist & Nursing Officer में कैसे करें आवेदन?

 
  1.                 
            
                    
             
            
    
                    
            
                    
             
            इच्छुक उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajswasthya.nic.in पर विजिट करें।
  2.                 
            
                    
             
            
    
                    
            
                    
             
            यहां होम पेज पर नर्सिग/ फार्मासिस्ट- विस्तृत विज्ञाप्ति क्रमांक:- 7371 के लिए आवेदन करें।
  3.                 
            
                    
             
            
    
                    
            
                    
             
            इसके बाद खुलने वाले पोर्टल पर उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
  4.                 
            
                    
             
            
    
                    
            
                    
             
            रजिस्ट्रेशन आईडी से लॉग इन करके संबंधित भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म भरें।
  5.                 
            
                    
             
            
    
                    
            
                    
             
            अब आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और फॉर्म का अवलोकन कर लें।
  6.                 
            
                    
             
            
    
                    
            
                    
             
            इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें। 
  7.                 
            
                    
             
            
    
                    
            
                    
             
            अब उम्मीदवार आवेदन फॉर्म और भुगतान रसीद का प्रिंट आउट लेकर संभाल कर रखें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed