राजस्थान सरकार की बिजली कंपनियों में 2370 पदों पर भर्ती राजस्थान सरकार की बिजली कंपनियों में असिस्टेंट इंजीनियर, पर्सनेल ऑफिसर से लेकर जूनियर असिस्टेंट तक के कुल 2370 (1295+1075) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। स्नातक और स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त अभ्यर्थी, राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (आरवीपीएनएल) की आधिकारिक वेबसाइट https://energy.rajasthan.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 22 मार्च, 2021 है।
सरकारी भर्ती: बिजली कंपनियों में 2400 पदों पर हो रही भर्ती, आज आवेदन का आखिरी मौका
महत्वपूर्ण जानकारियां
आयु सीमा - 01 जनवरी, 2021 को आवेदकों की आयु 21 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
शैक्षणिक योग्यता - पदानुसार शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। इन्हें आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।
वेतन - चयनित अभ्यर्थियों को 39,300 रुपए प्रति माह का शुरुआती वेतन दिया जाएगा। दो महीने के प्रोबेशन पीरियड के बाद इसे बढ़ाकर 56,100 रुपए किया जाता है। वहीं असिस्टेंट पर्सनेल ऑफिसर, जूनियर लीगल ऑफिसर, जूनियर अकाउंटेंट, स्टेनोग्राफर, जूनियर असिस्टेंट/ कमर्शियल असिस्टेंट II के लिए 14,600 से लेकर 26,500 रुपए तक का वेतन निर्धारित किया गया है।
पदों का विवरण
कुल पद - 1295
- जूनियर असिस्टेंट/ कमर्शियल असिस्टेंट - 920 पद
- जूनियर अकाउंटेंट - 313 पद
- स्टेनोग्राफर - 38 पद
- जूनियर लीगल ऑफिसर - 13 पद
- असिस्टेंट पर्सनेल ऑफिसर - 11 पद
उपरोक्त पदों के लिए
आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 02 मार्च, 2021
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 22 मार्च, 2021
आधिकारिक विज्ञापन - https://energy.rajasthan.gov.in
पदों का विवरण
कुल पद - 1075
- जूनियर इंजीनियर - I - 946 पद
- इंफॉर्मेटिक्स असिस्टेंट - 46 पद
- असिस्टेंट इंजीनियर - 39 पद
- जूनियर केमिस्ट - 27 पद
- अकाउंट्स ऑफिसर - 11 पद
- पर्सनेल ऑफिसर - 6 पद
आधिकारिक विज्ञापन
जूनियर इंजीनियर, जूनियर केमिस्ट और इंफॉर्मेटिक्स असिस्टेंट
असिस्टेंट इंजीनियर्स
अकाउंट ऑफिसर और पर्सनेल ऑफिसर