कर्नाटक स्टेट कोऑपरेटिव कंज्यूमर फेडरेशन लिमिटेड (केएससीसीएफ) द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस अधिसूचना के अनुसार केएससीसीएफ ने अकाउंटेंट, फर्स्ट डिवीजन असिस्टेंट, सेल्स असिस्टेंट, टाइपिस्ट, चपरासी और जूनियर फार्मासिस्ट के पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। 5 मार्च से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। दसवीं पास अभ्यर्थी इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया के जरिए चयनित अभ्यर्थियों को 10400 से लेकर 34500 रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है। इस नौकरी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण, वेतन आदि के लिए अभ्यर्थी अगली स्लाइड पर जा सकते हैं।
सरकारी नौकरी : इस विभाग में 10वीं पास के लिए निकली हैं बंपर भर्तियां, सैलरी 34000 रुपये तक
पदों का विवरण-
कुल पद - 45
- फर्स्ट डिवीजन असिस्टेंट - 10 पद
- सेल्स असिस्टेंट - 10 पद
- चपरासी - 10 पद
- टाइपिस्ट - 8 पद
- अकाउंटेंट - 5 पद
- जूनियर फार्मासिस्ट - 2 पद
यह भी पढ़ें - सरकारी भर्ती : इस राज्य के सहकारी विभाग में शुरू हुई बंपर भर्ती, यहां पढ़ें पूरी जानकारी
महत्वपूर्ण तिथियां -
- आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि -5 मार्च, 2021
- आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 5 अप्रैल, 2021
- आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि - 6 अप्रैल, 2021
अन्य जानकारियां
- आयु सीमा - अभ्यर्थी की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- शैक्षणिक योग्यता - किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास या उसके समांतर किसी संस्थान से एसएसएलसी/पीयूसी/डिग्री/डिप्लोमा धारी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
- चयन प्रक्रिया - आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
यह भी पढ़ें - सरकारी नौकरी : बैंक में ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, साक्षात्कार के आधार पर होगा चयन
वेतन -
- अकाउंटेंट - 19000-34500 रुपये प्रतिमाह
- फर्स्ट डिवीजन असिस्टेंट - 13600-26000 रुपये प्रतिमाह
- सेल्स असिस्टेंट, टाइपिस्ट - 12500-24000 रुपये प्रतिमाह
- चपरासी - 10400-16400 रुपये प्रतिमाह
- जूनियर फार्मासिस्ट - 14550-26700 रुपये प्रतिमाह
आधिकारिक वेबसाइट - http://recruitapp.in/ksccf2021/
यह भी पढ़ें - सरकारी नौकरी : यूपीआरवीयूएनएल की सीबीटी परीक्षा पांच अप्रैल को होगी, यहां देखें पूरा शेड्यूल