फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राजस्थान : बड़े पैमाने पर हो रही सरकारी भर्ती, सहकारी समितियों और उपभोक्ता भंडारों में मिलेगी नियुक्ति

Fri, 02 Apr 2021 03:51 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 02 Apr 2021 03:51 PM IST
सार

  • राजस्थान सहकारी भर्ती बोर्ड द्वारा 385 पदों पर भर्तियां की जाएंगी
  • सहकारी क्षेत्र के सरकारी संस्थानों में रिक्त पदों को भरा जाएगा
  • अभ्यर्थी 20 अप्रैल, 2021 तक कर सकते हैं आवेदन

विज्ञापन
Rajasthan Co-Operative Consumer Stores Recruitment 2021 KVSS Sarkari Naukri SUWB recruitment on 385 post
सरकारी नौकरियां - फोटो : Amar Ujala Graphics

KVSS and Rajasthan Co Operative Consumer Stores Recruitment 2021: सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बेहतरीन खबर है। राजस्थान में बड़े पैमाने पर एक और सरकारी भर्ती हो रही है। इस बार भर्ती के जरिये सहकारी क्षेत्र के सरकारी संस्थानों में रिक्त पदों को भरा जाएगा। इस संबंध में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। 



राजस्थान सहकार भर्ती बोर्ड की ओर से सहकारी उपभोक्ता होलसेल भंडारों एवं क्रय विक्रय सहकारी समितियों में रिक्त 385 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसकी जानकारी स्वयं राज्य के सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने दी थी। राजस्थान के सहकारिता मंत्री ने बताया था कि राज्य के सहकारी उपभोक्ता होलसेल भंडारों एवं क्रय-विक्रय सहकारी समितियों में बी-वर्ग में क्लर्क/ जूनियर असिस्टेंट/ सेल्समैन/ गोदाम कीपर/ स्टोर कीपर/ टाइपिस्ट/ कैशियर आदि के 385 पदों पर राजस्थान सहकारी भर्ती बोर्ड, जयपुर के माध्यम से भर्तियां की जाएंगी। 

Rajasthan Co-Operative Consumer Stores Recruitment 2021 KVSS Sarkari Naukri SUWB recruitment on 385 post
सरकारी नौकरी 2021 - फोटो : अमर उजाला

इन पदों के लिए इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 20 अप्रैल, 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं, राजस्थान के प्रमुख शासन सचिव कुंजीलाल मीणा ने जानकारी दी कि सहकार भर्ती बोर्ड द्वारा इस भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं प्रमाणिकता को सुनिश्चित किया जाएगा। उपरोक्त पदों पर आवेदन के इच्छुक अभ्यर्थी भर्ती संबंधी विस्तृत जानकारी एवं सीधे आवेदन के लिए राजस्थान सहकारी भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि अंतिम समय तक भर्ती के पदों की संख्या में बढ़ोतरी अथवा कटौती करने का अधिकार सहकार भर्ती बोर्ड के पास सुरक्षित है।

Rajasthan Co-Operative Consumer Stores Recruitment 2021 KVSS Sarkari Naukri SUWB recruitment on 385 post
सरकारी नौकरी 2021 - फोटो : अमर उजाला

प्रमुख शासन सचिव मीणा ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन ही संपन्न की जाएगी। आवेदन हेतु 20 मार्च, 2021 से 20 अप्रैल, 2021 तक बोर्ड की राजस्थान सहकारी भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर लिंक उपलब्ध रहेगी। वेबसाइट पर देय निर्धारित तिथि एवं समयावधि में इच्छुक अभ्यर्थी को आवेदन करना होगा। 

भर्ती की आधिकारिक विस्तृत अधिसूचना पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।  
भर्ती का संक्षिप्त सूचना विज्ञापन यहां देखें Short Advertisement for SUWB/KVSS
भर्ती संबंधी आधिकारिक सूचनाओं से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed