BLW Railway Apprentice Vacancy 2025: भारतीय रेलवे ने बनारस लोकोमोटिव वर्क्स (BLW) में अप्रेंटिसशिप के तहत 374 पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 अगस्त 2025 निर्धारित की है। उम्मीदवार आज शाम 4:45 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन पंजीकरण और फीस भुगतान की अंतिम तिथि भी 5 अगस्त 2025 शाम 4:45 बजे तक है, जबकि दस्तावेज अपलोड करने की अंतिम तिथि 7 अगस्त 2025 तक रखी गई है।
2 of 6
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार apprenticeblw.in वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती आईटीआई और नॉन-आईटीआई दोनों श्रेणियों के लिए है, जिसमें कुल 374 पद उपलब्ध हैं। इनमें से 300 पद आईटीआई धारकों के लिए और 74 पद नॉन-आईटीआई उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। सभी पद अप्रेंटिसशिप श्रेणी के अंतर्गत भरे जाएंगे।
3 of 6
BLW Railway Apprentice
- फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
शैक्षणिक योग्यता
बनारस लोकोमोटिव वर्क्स भर्ती में आवेदन करने वाले आईटीआई उम्मीदवारों के पास 10वीं पास होने के साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए। वहीं नॉन-आईटीआई उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
आयु सीमा की बात करें तो, नॉन-आईटीआई उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 22 वर्ष तय की गई है, जबकि आईटीआई धारकों के लिए अधिकतम आयु सीमा 24 वर्ष रखी गई है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।
4 of 6
सांकेतिक तस्वीर (वेतन)
- फोटो : freepik
चयन प्रक्रिया और वजीफा
उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट से गुजरना होगा। चयनित प्रशिक्षुओं को रेलवे बोर्ड या श्रम मंत्रालय द्वारा तय दिशा-निर्देशों के अनुसार स्टाइपेंड दिया जाएगा।
5 of 6
आवेदन शुल्क
- फोटो : freepik
आवेदन शुल्क
एससी, एसटी, पीएच और महिला उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा। वहीं, अन्य सभी वर्गों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित है।