फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BHEL: 12वीं पास के लिए भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स में निकली नौकरियों के लिए आवेदन का अंतिम मौका आज

Sat, 06 Mar 2021 12:57 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 06 Mar 2021 12:57 PM IST
विज्ञापन
BHEL Recruitment 2021 Last date to apply for vacancies in The Bharat Heavy Electricals Limited
BHEL Recruitment 2021 (आवेदन का आखिरी मौका आज)

BHEL Recruitment 2021: भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में निकली विभिन्न नौकरियों के लिए आज यानी शनिवार को आवेदन का आखिरी मौका है। ऐसे में अभी तक जिन अभ्यर्थियों ने इन नौकरियों के लिए आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट bhel.com के जरिए हर हाल में 6 मार्च तक अपना आवेदन कर लें। ध्यान रहे कि अभ्यर्थी निर्धारित वक्त से पहले अपना आवेदन कर लें, क्योंकि उसके बाद उम्मीदवारों के हाथ से यह अवसर निकल जाएगा। बीएचईएल में निकली ये नौकरियां अपरेंटिस के पदों के लिए हैं। कुल रिक्तियों की संख्या 60 है। इन सभी नौकरियों के लिए बारहवीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आइए अगली स्लाइड में इन नौकरियों के बारे में विस्तार से जानते हैं..



इसे भी पढ़ें-Sarkari Naukri 2021 LIVE: इन विभागों में 2900 से भी ज्यादा पदों पर भर्ती, अभी करें आवेदन


 

BHEL Recruitment 2021 Last date to apply for vacancies in The Bharat Heavy Electricals Limited
सरकारी नौकरी 2021 - फोटो : अमर उजाला

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड में कुल 60 अपरेंटिस के पदों के लिए रिक्तियां निकली हैं। जिनके लिए आज आवेदन का आखिरी अवसर है। इन रिक्तियों में 35 पद मैकेनिकल और दस पद सिविल के हैं। वहीं, कंप्यूटर इंजीनियर के 4 पद हैं। बाकी पदों का विवरण नीचे दिया जा रहा है

इसे भी पढ़ें-DSSSB Recruitment 2021: दिल्ली में 1800 से ज्यादा सरकारी नौकरियों के लिए इस दिन होगी


पदों का विवरण
टेक्निशियल अपरेंटिस- 60 पद
मैकेनिकल- 35 पद
ईईई- 6 पद
ईसीई- 5 पद
सिविल- 10 पद
कंप्यूटर इंजीनियरिंग- 4 पद

इसे भी पढ़ें-मौका! 8वीं, 10वीं और 12वीं पास अभ्यर्थियों के लिए यहां निकली हैं बंपर नौकरियां

BHEL Recruitment 2021 Last date to apply for vacancies in The Bharat Heavy Electricals Limited
सरकारी नौकरी 2021 - फोटो : अमर उजाला

अभ्यर्थी इन रिक्तियों के लिए अपना आवेदन बीएचईएल (BHEL) की आधिकारिक ईमेल आईडी email-dks@bhel.in के जरिए कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को अपने डॉक्यूमेंट्स के साथ इस मेल आईडी पर एप्लीकेशन सबमिट करनी होगी। इन रिक्तियों में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को स्टाइपेंड के तौर पर 8 हजार रुपये दिए जाएंगे। 

इसे भी पढ़ें-UKPSC RO ARO Recruitment 2021: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में निकली नौकरियों के लिए आवेदन
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed