Odisha Vacancy: ओडिशा अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग (OSSSC) और ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (OSSC) ने 30 दिसंबर 2025 को अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं के लिए कई अहम नोटिफिकेशन जारी किए हैं। इन भर्तियों के जरिए राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में हजारों पद भरे जाएंगे। इनमें वन विभाग, उत्पाद शुल्क, राजस्व, महिला एवं बाल विकास, कृषि, खाद्य सुरक्षा, लाइब्रेरी और तकनीकी सेवाओं से जुड़े पद शामिल हैं।
2 of 7
Constable
- फोटो : freepik
OSSSC Notification 2026: 1,518 पदों पर भर्ती
ओडिशा अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग ने संयुक्त भर्ती परीक्षा 2025 (द्वितीय) के तहत वनपाल, वन रक्षक और उत्पाद शुल्क कांस्टेबल के कुल 1,518 पदों पर भर्ती निकाली है। वनपाल के लिए विज्ञान से +2 पास और कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान जरूरी है। वन रक्षक के लिए 10वीं पास और उत्पाद शुल्क कांस्टेबल के लिए +2 पास होना अनिवार्य है। सामान्य और एसईबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये फीस देनी होगी, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं है।
3 of 7
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Freepik
OSSSC Recruitment 2026: विभिन्न पदों पर 3,250 नौकरियां
इसके अलावा, ओडिशा में संयुक्त भर्ती परीक्षा 2025 (CRE-2025) के माध्यम से राजस्व निरीक्षक, ICDS सुपरवाइजर, ग्राम कृषि कार्यकर्ता, जूनियर असिस्टेंट, अमीन और सांख्यिकीय क्षेत्र सर्वेक्षक जैसे पदों पर कुल 3,250 भर्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए योग्यता अलग-अलग है, जैसे आरआई और जेए के लिए स्नातक डिग्री, वीएडब्ल्यू के लिए +2 विज्ञान या कृषि, जबकि अमीन और एआरआई के लिए 10+2 या इंजीनियरिंग डिप्लोमा जरूरी है।
4 of 7
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Freepik
OSSC Vacancy 2025: ग्रुप-B और ग्रुप-C के 192 पद
ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (OSSC) ने ग्रुप-B और ग्रुप-C के विशेषज्ञ पदों पर भर्ती पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती अभियान के तहत राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 192 पद भरे जाएंगे। इनमें खाद्य सुरक्षा अधिकारी, लाइब्रेरियन, वरिष्ठ आर्थिक अन्वेषक, लैब असिस्टेंट और अन्य तकनीकी पद शामिल हैं। इन पदों के लिए उम्मीदवारों के पास स्नातक डिग्री होना अनिवार्य है, जबकि कई पदों पर विषय-विशेष से संबंधित योग्यता और विशेषज्ञता भी जरूरी होगी।
5 of 7
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Freepik
OSSC CHSL Specialist 2025 Notification: स्पेशलिस्ट के 124 पदों पर भर्ती
ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग ने 10+2 स्तर के 124 पदों पर भर्ती का भी एलान किया है। इस भर्ती में अमीन, जूनियर मत्स्य पालन तकनीकी सहायक और जूनियर फॉरेंसिक अटेंडेंट जैसे अहम पद शामिल हैं। अमीन पद के लिए 10+2 के साथ कंप्यूटर का बुनियादी ज्ञान जरूरी है, जबकि जूनियर मत्स्य पालन तकनीकी सहायक के लिए मत्स्य पालन से संबंधित व्यावसायिक योग्यता अनिवार्य रखी गई है। वहीं, जूनियर फॉरेंसिक अटेंडेंट पद के लिए विज्ञान विषय से 10+2 उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न और अन्य जरूरी शर्तों की जानकारी देख सकते हैं।