सरकारी नौकरी की प्रतीक्षा कर रहे युवाओं के लिए भारतीय रेलवे में सुनहरा अवसर आया है। रेलवे भर्ती बोर्ड के दिशा-निर्देशों के तहत उत्तर मध्य रेलवे में अनेक पदों के लिए भर्तियां हो रही हैं। उत्तर मध्य रेलवे के डीआरएम झांसी कार्यालय की ओर से अपरेंटिस के 480 रिक्त पदों के लिए सीधी भर्ती निकाली गई है।
रेलवे भर्ती : 10वीं पास के लिए उत्तर मध्य रेलवे में निकली बंपर भर्ती, परीक्षा भी नहीं होगी
उत्तर मध्य रेलवे अपरेंटिस भर्ती 2021 के लिए उत्तर मध्य रेलवे ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट ncr.indianrailways.gov.in पर 17 मार्च, 2021 से ऑनलाइन आवेदन स्वीकार करना शुरू कर दिया है। यहां फिटर, वेल्डर, मैकेनिक, कारपेंटर और इलेक्ट्रीशियन ट्रेड्स के लिए कुल 480 अपरेंटिस पदों पर रिक्तियां निकाली गईं हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार खबर के अंत में दिए गए सीधे लिंक के माध्यम से अपनी योग्यतानुसार पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 16 अप्रैल, 2021 तक सक्रिय रहेगी।
रिक्तियों का विवरण
ट्रेड
श्रेणी
कुल
सामान्य
ओबीसी
एससी
एसटी
फिटर
145
77
43
21
286
वेल्डर (गैस और इलेक्ट्रिकल)
6
3
1
1
11
मैकेनिक (डीएसएल)
42
23
13
6
84
कारपेंटर
6
3
1
1
11
इलेक्ट्रिशियन
44
24
13
7
88
कुल पद
241
132
71
36
480
अधिसूचना पीडीएफ
उत्तर मध्य रेलवे की ओर से 15 मार्च, 2021 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक विज्ञापन के माध्यम से अपरेंटिस पदों के लिए 480 रिक्तियों की अधिसूचना जारी की है। पात्रता, परीक्षा पैटर्न, चयन प्रक्रिया के बारे में अधिक जानकारी अधिसूचना में दी गई है। उम्मीदवार भर्ती के लिए अधिसूचना पीडीएफ यहां क्लिक कर डाउनलोड कर सकते हैं। योग्यता संबंधी शर्तों का विवरण आगे की स्लाइड में दिया गया है।
शैक्षणिक योग्यता एवं आयु सीमा
अपरेंटिस पदों के लिए उम्मीदवारों को 10वीं कक्षा की परीक्षा या मान्यता प्राप्त बोर्ड से इसके समकक्ष परीक्षा (10+2 परीक्षा प्रणाली के तहत) न्यूनतम 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमा होना जरूरी है।
नियमानुसार आयु में छूट लागू
विस्तृत शैक्षणिक योग्यता के लिए अधिसूचना देखें। जबकि आवेदक की उम्र 17 मार्च, 2021 को न्यूनतम आयु 15 वर्ष से कम न हो और अधिकतम 24 वर्ष से अधिक न हो। हालांकि, SC/ST/OBC/PH/भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों के लिए नियमानुसार आयु में छूट लागू होगी।