केंद्रीय इस्पात मंत्रालय के अधीन और भारत सरकार की नवरत्न कंपनी एनएमडीसी लिमिटेड ने कनिष्ठ प्रबंधक के विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इस अधिसूचना के मुताबिक एनएमडीसी छत्तीसगढ़ राज्य के बस्तर जिले में जगदलपुर के निकट नगरनार में 3.0 एमटीपीए एकीकृत इस्पात संयंत्र की स्थापना कर रहा है। एनएमडीसी लिमिटेड अपनी विभिन्न परियोजनाओं/ एककों/ कार्यालयों में तैनाती किए जाने के लिए इन पदों के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित कर रहा है। 22 मार्च, 2021 से आवेदन प्रक्रिया सक्रिय हो जाएगी। स्नातक और स्नातकोत्तर डिग्री धारी इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण, वेतन आदि के लिए अभ्यर्थी अगली स्लाइड पर जा सकते हैं।
एनएमडीसी भर्ती 2021 : इस विभाग में कनिष्ठ प्रबंधक की जरूरत, मिलेगा विभिन्न परियोजनाओं में काम करने का मौका
पदों का विवरण-
कुल पद - 14
- कनिष्ठ प्रबंधक (वित्त) - 6
- कनिष्ठ प्रबंधक (सिविल) - 3
- कनिष्ठ प्रबंधक (पर्यावरण) - 2
- कनिष्ठ प्रबंधक (औद्योगिक अभियंता) - 1
- कनिष्ठ प्रबंधक (राजभाषा) - 1
- कनिष्ठ प्रबंधक (विधि) - 1
महत्वपूर्ण तिथियां -
- आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 22 मार्च, 2021 (सुबह 10 बजे से)
- आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 12 अप्रैल, 2021
आवेदन का शुल्क - अभ्यर्थियों को 500 रुपये बतौर आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
अन्य जानकारियां
- आयु सीमा - अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- शैक्षणिक योग्यता - पदानुसार अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी आखिरी स्लाइड में दी गई लिंक पर जाकर अधिसूचना पढ़ सकते हैं।
- चयन प्रक्रिया - आवेदकों का चयन ऑनलाइन टेस्ट और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। अंतिम परिणाम ऑनलाइन टेस्ट के 85% और साक्षात्कार के 15% को मिलाकर तैयार किया जाएगा।
- वेतन - चयनित अभ्यर्थियों को 50 हजार से लेकर 1.6 लाख रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है।
आधिकारिक वेबसाइट - https://www.nmdc.co.in/
आधिकारिक अधिसूचना - https://www.nmdc.co.in/Docs/Careers/Advtno03of2021forJMs.pdf
यह भी पढ़ें - सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2021: गणित के ऑब्जेक्टिव से लेकर केस स्टडी तक के सवालों की ऐसे करें तैयारी