NFC Recruitment 2019 : परमाणु ऊर्जा विभाग, हैदराबाद (NFC) में युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहारा मौका सामने आया है। बता दें की ये भर्तियां स्टिपेण्डियरी ट्रेनी, अपर डिवीजन क्लर्क, प्रवर श्रेणी लिपिक, कार्य सहायक 'ए'/हास्पिटल कार्य सहायक 'ए' समेत कई पदों पर होने जा रही हैं। इन पदों पर नौकरी करने के लिए उम्मीदवार के पास 10 जनवरी, 2020 तक का ही समय है। इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन देखें...
10वीं, 12वीं और स्नातकों के लिए नौकरी के मौके, जल्द करें आवेदन
आयु सीमा :
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 22, 24, 27 वर्ष पदों के अनुसार निर्धारित की गई है।
शैक्षिक योग्यता :
उम्मीदवार कि शैक्षिक योग्यता न्यूनतम 50% अंकों के साथ किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में डिग्री या उसके समकक्ष होना आवश्यक है। अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन देखें।
पदों का विवरण :
पदों का नाम :
स्टिपेण्डियरी ट्रेनी, अपर डिवीजन क्लर्क, प्रवर श्रेणी लिपिक, कार्य सहायक 'ए'/हास्पिटल कार्य सहायक 'ए' समेत कई पद
पदों की संख्या : 273 पद
महत्वपूर्ण तिथियां :
ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 22 दिसंबर, 2019
ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 10 जनवरी, 2020
आवेदन प्रक्रिया :
इन पदों पर आवेदन करने से पहले उम्मीदवार अधिसूचना जरूर पढ़ें। सभी जानकारी प्राप्त करने के बाद आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। किसी तरह की गलती रह जाने पर आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा।
चयन प्रक्रिया :
उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक लिखित परीक्षा, एडवांस टेस्ट और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
ये भी पढ़ें : परिवहन विभाग में निकलीं बंपर भर्तियां, 10वीं पास के लिए 2,814 पद खाली
ये भी पढ़ें : Sarkari Naukri LIVE : आरबीआई, दिल्ली पुलिस समेत कई विभागों बंपर भर्तियां
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
हिंदी में अधिसूचना को डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
अंग्रेजी में अधिसूचना को डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
रजिस्ट्रेशन करने के लिए यहां क्लिक करें।
लॉग इन करने के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें : 12वीं पास हैं तो जल्द करें आवेदन, स्वास्थ्य भर्ती बोर्ड में 863 पद खाली
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।