फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri: एनबीसीसी में 120 पदों पर निकली है नौकरियां, सैलरी 31000 रुपये तक

Sun, 28 Mar 2021 01:42 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sun, 28 Mar 2021 01:42 PM IST
विज्ञापन
NBCC Recruitment 2021: National Buildings Construction corporation recruits 120 site inspector
NBCC Recruitment 2021 - फोटो : PTI

आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के अंतर्गत एनबीसीसी इंडिया लिमिटेड ने साइट इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के अनुसार भर्ती प्रक्रिया के जरिए साइट इंस्पेक्ट - सिविल और इलेक्ट्रिकल के कुल 120 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। आवेदन की प्रक्रिया 25 मार्च 2021 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट https://www.nbccindia.com/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इस नौकरी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण, वेतन आदि के लिए अभ्यर्थी अगली स्लाइड पर जा सकते हैं। 

NBCC Recruitment 2021: National Buildings Construction corporation recruits 120 site inspector
NBCC Recruitment 2021

पदों का विवरण

कुल पद - 120

पद साइट इंस्पेक्टर (सिविल) साइट इंस्पेक्टर (इलेक्ट्रिकल)
अनारक्षित 33 16
ओबीसी 21 11
एससी 12 06
ईडब्ल्यूएस 08 04
एसटी 06 03
NBCC Recruitment 2021: National Buildings Construction corporation recruits 120 site inspector
NBCC Recruitment 2021 - फोटो : Getty Images

आयु सीमा - अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। 

शैक्षणिक योग्यता - साइट इंस्पेक्टर {सिविल} के पदों पर आवेदन करने के लिए इंजीनियरिंग में न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ डिप्लोमा धारी अभ्यर्थी ही योग्य होगा। वहीं साइट इंस्पेक्टर {इलेक्ट्रिकल} के लिए किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा धारी आवेदन कर सकता है। सिविल और इलेक्ट्रिकल के लिए अभ्यर्थी के पास न्यूनतम 4 वर्ष का कार्यानुभव होना अनिवार्य है।

चयन प्रक्रिया - एनबीसीसी में साइट इंस्पेक्टर के पदों आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। कंप्यूटर आधारित यह परीक्षा देश के 21 शहरों में आयोजित की जाएगी।

वेतन - चयनित आवेदकों को 31000 रुपये प्रतिमाह बतौर वेतन दिया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
NBCC Recruitment 2021: National Buildings Construction corporation recruits 120 site inspector
NBCC Recruitment 2021

महत्वपूर्ण तिथियां - 

  • आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 25 मार्च, 2021
  • आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 14 अप्रैल, 2021

आधिकारिक वेबसाइट - https://www.nbccindia.com/

आधिकारिक अधिसूचना - https://www.nbccindia.com/pdfData/jobs/AdvertisementNo05-2021_SiteInspector_Civil-Electrical24032021.pdf

यह भी पढ़ें - सरकारी नौकरी : यूपी पुलिस में निरीक्षक के 1329 पदों पर भर्ती, सैलरी 1.12 लाख रुपये तक 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed