फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सरकारी नौकरी : यूपी पुलिस में निरीक्षक के 1329 पदों पर भर्ती, सैलरी 1.12 लाख रुपये तक

Sat, 27 Mar 2021 04:37 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 27 Mar 2021 04:37 PM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh Police Recruitment And Promotion Board invited application for 1329 posts of SI and ASI
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती 2021 - फोटो : सोशल मीडिया

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर 1329 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। भर्ती प्रक्रिया के जरिए पुलिस उप निरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लिपिक) और पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लेखा) के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी 1 मई 2021 से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 29200 से 112400 रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है। इस नौकरी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, आवेदन की अंतिम तिथि, वेतन आदि के लिए अभ्यर्थी अगली स्लाइड पर जा सकते हैं।



पदों का विवरण - 
कुल पद - 1329

 पद उत्तर प्रदेश पुलिस सतर्कता अधिष्ठान
उत्तर प्रदेश लखनऊ
पुलिस उप निरीक्षक (गोपनीय)  295 32
पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लिपिक) 624 20
पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लेखा)

358

-
कुल 1277 52

 

Uttar Pradesh Police Recruitment And Promotion Board invited application for 1329 posts of SI and ASI
यूपी पुलिस भर्ती 2021 - फोटो : social media

महत्वपूर्ण तिथियां - 

  • आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 1 मई, 2021
  • आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 31 मई, 2021

आवेदन शुल्क - इस भर्ती प्रक्रिया के लिए 400 रुपये बतौर आवेदन शुल्क निर्धारित किए गए हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 31 मई 2021 तय की गई है।  

Uttar Pradesh Police Recruitment And Promotion Board invited application for 1329 posts of SI and ASI
यूपी पुलिस भर्ती 2021 - फोटो : सोशल मीडिया

आयु सीमा - 1 जुलाई 2021 को अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और उत्तर प्रदेश राज्य कर्मी को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी गई है। वहीं भूतपूर्व सैनिक की आयु, सेना में उनकी सेवा की अवधि को उनकी वास्तविक आयु से घटाने पर निर्धारित आयु सीमा से 3 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।  

शैक्षणिक योग्यता - पदानुसार अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए आखिरी स्लाइड में दी गई डायरेक्ट लिंक पर जाकर अधिसूचना पढ़ सकते हैं।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttar Pradesh Police Recruitment And Promotion Board invited application for 1329 posts of SI and ASI
यूपी पुलिस

चयन प्रक्रिया - अभ्यर्थी का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इस परीक्षा में सामान्य हिंदी/कंप्यूटर ज्ञान, सामान्य जानकारी/सामयिक विषय, संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता परीक्षा, और मानसिक अभिरुचि परीक्षा/ बुद्धिलब्धि परीक्षा/ तार्किक परीक्षा से संबंधित 400 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। लिखित परीक्षा में प्रत्येक विषय में 35 प्रतिशत अंक और कुल 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करने अनिवार्य है। 

वेतन - पुलिस उप निरीक्षक गोपनीय, लिपिक और लेखा के पद पर चयनित अभ्यर्थियों को क्रमश: 35400 से 112400 रुपये, 29200 से 92300 रुपये और 29200 से 92300 रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है। 

 

विज्ञापन
Uttar Pradesh Police Recruitment And Promotion Board invited application for 1329 posts of SI and ASI
यूपी पुलिस भर्ती 2021

आधिकारिक वेबसाइट - http://uppbpb.gov.in/

आधिकारिक अधिसूचना - http://uppbpb.gov.in/ASI_SI_2021/new_rec_asi_si(conf).pdf

यह भी पढ़ें - Sarkari Naukri 2021 LIVE : सरकारी विभागों में शुरू हुई बंपर भर्तियां, यहां देखें पूरी जानकारी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed